---Advertisement---

Bihar Police Admit Card: CSBC ने जारी किया बिहार पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड, बस एक क्लिक में यहां से करें डाउनलोड   

Bihar Police Admit Card: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। खबरों की मानें तो ‘सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स’ (CSBC) ने एडमिट कार्ड जारी जार दिया है। ऐसे में छात्रों को चाहिए, कि वह अपना एडमिट कार्ड सावधानी से अपलोड करें।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 12, 2023 5:44 अपराह्न

Bihar Police Admit Card
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Police Admit Card: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। खबरों की मानें तो ‘सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स’ (CSBC) ने एडमिट कार्ड जारी जार दिया है। ऐसे में जिन भी छात्रों ने भर्ती परीक्षा आवेदन किया था, उन्हें आज हम बताएंगे की कैसे आपको एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना है। साथ ही आपको यह भी बताएंगे की परीक्षा हॉल में जाने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना है। आइए जानते हैं। 

सीएसबीसी ने बिहार पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड किया जारी    

बिहार पुलिस कांस्टेबल की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने निकल कर आई है।  खबरों की मानें तो सीएसबीसी ने ‘बिहार पुलिस कांस्टेबल’ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। ऐसे में छात्रों को चाहिए, कि वह सावधानीपूर्वक एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।     

बता दें कि यह भर्ती परीक्षा 1 अक्टूबर 2023, 7 अक्टूबर 2023, 15 अक्टूबर 2023 को दो-दो पालियों में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक ‘सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स’ (CSBC) ने बिहार सैन्य पुलिस के लिए 21,391 पदों पर सीधी भर्ती निकाली थी।      

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड 

भर्ती में शामिल होने वाले छात्र इस बात को अच्छे से गांठ बांध लें, कि उन्हें दिए गए नोटिफिकेशन के हिसाब से ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना हैं। आपकी कोई भी एक गलती भर्ती परीक्षा से बाहर कर सकती है। आइए अब आपको हम बताते है, कि छात्र अपना एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करेंगे। छात्रों को चाहिए, कि सबसे पहले वह एसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं। इसके बाद दिए गए e-Admit Card पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा। इसके बाद आपके सामने एक लिंक ओपन होगा। जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि और कैप्चा भरने के साथ सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।  ऐसे में अब आपके सामने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन आएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Heat Alert 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026