---Advertisement---

CBSE 10th Result 2026: कुछ ही घड़ियां बाकी, जल्द आ सकता है सीबीएसई 10वीं का परिणाम, वेबसाइट की बजाय Umang ऐप का करें इस्तेमाल

CBSE 10th Result 2026: अगले कुछ दिनों में सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026 का ऐलान किया जा सकता है। ऐसे में छात्र आधिकारिक वेबसाइट की बजाय सरकारी ऐप उमंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 15, 2026 12:44 अपराह्न

CBSE 10th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

CBSE 10th Result 2026: पिछले कई दिनों से सीबीएसई यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के 10वीं क्लास के छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है। रोजाना जानकारी आती है कि अब बस कुछ ही समय बचा है। इसके बाद छात्रों को अपनी परीक्षा का रिजल्ट मिल जाएगा। हालांकि, अभी भी स्टूडेंट्स को अपने परिणाम का इंतजार है। इसी बीच आप परिणाम चेक करने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। छात्रों को सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026 जांचने के लिए रोल नंबर समेत कुछ जरूरी दस्तावेजों को अपने पास रखना होगा। इससे छात्रों को अपना स्कोर चेक करने में आसानी हो सकती है।

सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026: वेबसाइट के जरिए ऐसे चेक करें अपना स्कोर

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026 सेशन-1 जल्द ही जारी हो सकता है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में छात्रों को गुडन्यूज मिल सकती है। परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल किया जाता है। इस दौरान छात्रों को अक्सर साइट क्रैश की स्थिति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्टूडेंट्स को अपना परिणाम देखने में काफी दिक्कत आती है। इस वजह से छात्र वेबसाइट के साथ ही उमंग ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • सबसे पहले छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in. पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर, “2026 Results” सेक्शन के तहत “Secondary School Examination (Class X) 2026” पर क्लिक करें।
  • स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर समेत मांगी गई अन्य जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • फिर सबमिट करें, और स्क्रीन पर आपके सामने 10 क्लास का रिजल्ट आ जाएगा।
  • अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट को किसी डिवाइस में डिजिटल तौर पर सेव करें।

सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026 जांचने के लिए उमंग ऐप का करें इस्तेमाल

वहीं, छात्र अपना स्कोर जांचने के लिए सरकारी ऐप उमंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • सबसे पहले फोन में उमंग ऐप को डाउनलोड करें, फिर लॉगइन करें।
  • इसके बाद शिक्षा श्रेणी के अंतर्गत “CBSE” खोजें।
  • फिर सीबीएसई बोर्ड में जाकर 10वीं का चयन करें।
  • ऐसा करने के बाद छात्रों को रोल नंबर समेत मांगी गई तमाम जानकारी को दर्ज रकना है।
  • फिर सबमिट करें और कुछ ही पलों में रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
  • छात्र अपने स्कोर को डिजिटल तौर पर डाउनलोड करें और उसे डिवाइस में सेव करें।

बोर्ड ने सेकेंड फेज की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई ने उन छात्रों के लिए परीक्षाओं के दूसरे चरण का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है, जो अपने स्कोर में सुधार करना चाहते हैं। ये परीक्षाएं 15 मई से 1 जून तक आयोजित की जाएंगी, जिससे रिजल्ट जल्दी घोषित होने की संभावना है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026 जल्द ही घोषित किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026