---Advertisement---

CBSE Class 10th Result 2025: इस दिन जारी होगा सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट? सिर्फ एक क्लिक में यहां देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

CBSE Class 10th Result 2025: केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा इस साल 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक पूरे देश में आयोजित की गई थी। जिसमें देश के लाखों छात्रों ने भाग लिया था। इसके बाद से छात्र बेसब्री से सेकेंड्री रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अप्रैल 20, 2025 10:28 अपराह्न | Updated: अप्रैल 21, 2025 9:12 पूर्वाह्न

CBSE Class 10th Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Class 10th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस साल का सेकेंड्री रिजल्ट 20 मई से पहले जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन यह जान लें कि रिजल्ट की तारीख की घोषणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और एक्स हैंडल के जरिए पहले ही कर दी जाएगी।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब होगा जारी?

आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा इस साल 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक पूरे देश में आयोजित की गई थी। जिसमें देश के लाखों छात्रों ने भाग लिया था। इसके बाद से छात्र बेसब्री से सेकेंड्री रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि CBSE Class 10th Result 2025 के नतीजे जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। लेकिन बोर्ड की तरफ से इसे लेकर कोई तय तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

जानकारी हो कि इस साल यानी 2025 में करीब 24.12 लाख छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। ऐसे में पिछले साल के पैटर्न को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई बोर्ड के नतीजे 20 मई तक घोषित कर दिए जाएंगे। ध्यान रहे कि सीबीएसई की तरफ से रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या डिजिलॉकर पोर्टल पर उपलब्ध एक्टिव लिंक results.digilocker.gov.in के जरिए स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

CBSE Class 10th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर CBSE Class 10th Result के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

  • नए पेज पर रोल नंबर एवं पासवर्ड भरकर आगे की प्रकिया के लिए सबमिट करें।

  • छात्र नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: Kheal Das Kohistani: पाकिस्तान में हिंदू मंत्री भी सुरक्षित नहीं! कैसे इस्लामाबाद संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकारों की बात करता है? जानें

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026