---Advertisement---

GLA University में हर्शोल्लास से मनाया 74वां गणतंत्र दिवस

GLA University: जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा में 74वां गणतंत्र दिवस हर्शोल्लास के साथ मनाया गया। निनाद ग्रुप के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. फाल्गुनी गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और छात्र, शिक्षकों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया। ध्वजा रोहण के बाद कुलपति प्रो. ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 26, 2023 5:34 अपराह्न | Updated: जनवरी 26, 2023 6:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---


GLA University: जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा में 74वां गणतंत्र दिवस हर्शोल्लास के साथ मनाया गया। निनाद ग्रुप के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. फाल्गुनी गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और छात्र, शिक्षकों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया। ध्वजा रोहण के बाद कुलपति प्रो. फाल्गुनी गुप्ता ने कहा कि समूचे देश गणतंत्र दिवस की धूम मची है। आज जीएलए के छात्र और शिक्षकों को संकल्प लेने की आवश्यकता है कि वह भी तंत्र के गण की तरह अपने आपको ढालने की जरूरत है। जीएलए भी अपने परिवार को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। अब विश्वविद्यालय भारत देश के टाॅप विश्व विद्यालयों की सूची में शामिल है। दिग्गज कंपनियां भी छात्रों रोजगार देने के लिए कैंपस प्लेसमेंट कर रही हैं। इसलिए संकल्प लें और तंत्र के गण में समाहित हों।

कुलपति के संबोधन के पश्चात निनाद और व्हीति क्लब के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। निनाद के छात्रों तनिष्क अरोड़ा, मुकुल, इशांत श्रीवास्तव, अभिनव, यश, प्रखर ने वंदे मातरम की प्रस्तुति से सभी जीएलए परिवारजनों का मन मोह लिया। वहीं व्हीति क्लब के छात्रों प्रियांश, किषलय, सचिन, देवांश, आयुशी, आदित्य, हरित आदि ने म्यूजिक टीचर राहुल गुप्ता और अखिलेश कुमार के दिशा-निर्देशन माइम एक्ट पर अपनी प्रस्तुति दी। माइम प्रस्तुति देख जीएलए परिवारजन दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए। इसी छात्रों की प्रस्तुति के स्वागत में तालियों की गड़गड़ाहट से विश्व विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। छात्राओं द्वारा योगा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जीएलए एनसीसी के छात्रों द्वारा एएनओ अरूणांशु दुबे के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का आयोजन किया गया।

जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा में मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस


पिछले चार वर्षों में विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान, वृक्षारोण आदि कार्यक्रमों के आयोजन पर जीएलए कुलपति प्रो. फाल्गुनी गुप्ता ने जीएलए एनएसएस के छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।वहीं जीएलए विश्व विद्यालय द्वारा गोद लिए प्राथमिक विद्यालय आंझई खुर्द द्वितीय में प्रधानाचार्य करनवीर सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय खुर्द प्रथम में प्रधानाचार्य अनामिका सक्सेना एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय जैंत में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जीएलए के प्रतिकुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने ध्वजा रोहण किया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सभी बच्चों को प्रतिकुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।

प्रमुख लोग रहे मौजूद

Also Read: Career Tips: अब सिविल जज बनकर अपने सभी सपनों को करें साकार, जानें कैसे बनाएं बेहतरीन करियर

स्कूल प्रोजेक्ट काॅर्डिनेटर राहुल अरोरा का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर कुलसचिव अशोक कुमार सिंह, निनाद क्लब के संयोजक डाॅ. विवेक मेहरोत्रा, सीएसईडी के एसोसिएट डायरेक्ट पुष्कर शर्मा सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर एसोसिएट डीन स्टूडेंट वेलफेयर डाॅ. हिमांशु शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा कल्याणी ने किया।

ये भी पढें: BJP: चुनावी वर्ष की आहट में CM Shivraj की बड़ी घोषणा, जानें किसके चमकेंगे सितारे !

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026