---Advertisement---

GLA University: डॉ अनूप बोले- आत्मविश्वास बढ़ाकर लक्ष्य हासिल करें छात्राएं

GLA University: विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अंजू सूद ने कहा, "कार्यशाला का आयोजन छात्राओं को सही विषय चुनाव एवं भविष्य में सही करियर चुनने में सहायता देने को किया है ताकि वे उत्कृष्ट भविष्य का निर्माण कर सकें।''

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 13, 2023 1:02 अपराह्न | Updated: अप्रैल 13, 2023 5:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

GLA University: हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में जीएलए डायरेक्टर इंस्टिट्यूट ऑफ एलईडी साइंस के प्रति कुलपति डॉक्टर अनूप गुप्ता ने छात्राओं के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “प्रत्येक व्यक्ति का मूल व्यक्तित्व हर एक से अलग होता है। कोई भी किसी के जैसा नहीं होता है यूनिक होता है सबका लक्ष्य अलग अलग होता है। आपका अच्छा लगना पैशन बने और पेशन आपका प्रोफेशन बन जाए जो भी पढ़ें मन से पढ़ें। दूसरे से खुद की तुलना मत कीजिए साथ ही उत्कृष्टता के साथ संघर्ष करते रहिए।”

छात्राओं ने किए कई सवाल

 

प्रो वाइस चांसलर ने कहा, “छोटे छोटे लक्ष्य बनाकर आत्मविश्वास बढ़ाएं वह अपने बड़े लक्ष्य को हासिल करें। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को 11वीं और 12वीं की छात्राओं के लिए आयोजित करियर काउंसलिंग एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट कार्यशाला में डॉक्टर गुप्ता ने कहा छात्राएं वर्तमान के बारे में सोचें।” इस दौरान छात्राओं ने डॉक्टर गुप्ता से अपने व्यक्तित्व को संवारने संबंधित चुनाव व लक्ष्य किस तरह प्राप्त करें इस प्रकार के सवाल किए।

इसे भी पढ़ेंःअयोध्या में बोले CM Eknath Shinde, कहा- ‘महाराष्ट्र सरकार के यहां आने से कुछ लोगों को दर्द हुआ है’

ये लोग रहे मौजूद

कार्यशाला में विद्या भारती ब्रज प्रदेश के शिक्षण प्रमुख अशोक शर्मा ने कहा, “छात्राएं रूचि के अनुसार विषय का चयन करें।” विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अंजू सूद ने कहा, “कार्यशाला का आयोजन छात्राओं को सही विषय चुनाव एवं भविष्य में सही करियर चुनने में सहायता देने को किया है ताकि वे उत्कृष्ट भविष्य का निर्माण कर सकें।” कार्यशाला के दौरान प्रबंध समिति समिति के अध्यक्ष पद्मनाभ गोस्वामी, बांकेबिहारी शर्मा, विश्वनाथ गुप्ता, रेखा माहेश्वरी, डॉ उमेश शर्मा, मयंक मृणाल, महेश अग्रवाल मौजूद रहे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

UPTET Result 2026

सितम्बर 4, 2026