---Advertisement---

How to Job in Google: बिना डिग्री के मात्र एक कोर्स से गूगल में कैसे पाएं नौकरी? मिलता है लाखों का पैकेज

How to Job in Google: गूगल के एक कोर्स के बदौलत लाखों में पैसा कमा सकते हैं। अब आपको नौकरी से संबंधित कोई भी परेशानी नहीं होने वाली है। आइए इस बारे में विस्तार से बताते हैं।    

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अक्टूबर 21, 2023 6:45 अपराह्न

How to Job in Google
Follow Us
---Advertisement---

How to Job in Google: युवाओं की एक चिंता वाजिब है। वह है नौकरी! देश का युवा इसके लिए पहले तो बड़े-बड़े कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। इसके बावजूद भी उनको मन मुताबिक जॉब नहीं मिलते। वहीं दूसरी तरफ कुछ युवा पढ़ाई से कोशो दूर होते हैं। ऐसे तब वह इस बात को कहते हैं, कि काश हमने पढ़ाई की होती। ऐसे में आज हम दोनों प्रकार के युवाओं के लिए अच्छी खबर लेकर आए हैं। आप गूगल के एक कोर्स के बदौलत लाखों में पैसा कमा सकते हैं। अब आपको नौकरी से संबंधित कोई भी परेशानी नहीं होने वाली है। आइए इस बारे में विस्तार से बताते हैं।    

Google IT Certificate program के बारे में जानें 

दुनिया में सबसे मशहूर टेक कारोबार की सबसे बड़ी दिग्गज कंपनी गूगल ने युवाओं के लिए एक प्रोग्राम लॉन्च किया है। जिसके बदौलत आप सभी इसे सीख कर लाखों में पैकेज उठा सकते हैं। इसके लिए आपको तीन से 6 माह तक का कोर्स करना होगा। कोर्स की फीस 49 डॉलर प्रति महीने है। इस कोर्स का नाम “गूगल आईटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम” (कोर्सेरा) Google IT Certificate program- (Coursera) है। इस कोर्स के जरिए आप ट्रबल शूटिंग, नेटवर्क प्रोटोकॉल से संबंधित कार्यों, क्लाउड कम्प्यूटिंग के साथ-साथ कास्टर सर्विस जैसी तमाम स्किल सीख सकते हैं। 

गूगल ने सोशल मीडिया एक्स पर दी जानकारी 

गूगल ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “गूगल द्वारा संचालित आईटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम (कोर्सेरा) अब सबसे अधिक लोकप्रिय सर्टिफिकेट बन गया है. यह कोर्स स्किल के बदौलत लोगों को आईटी सपोर्ट फील्ड में अच्छे वेतन वाली नौकरी दिलाने में मदद करता है. इस कोर्स को करने के लिए कॉलेज की डिग्री की आवश्यकता नहीं है, नए मौके जल्द आ रहे हैं.” बता दें कि गूगल ने इस कोर्स के लिए लिंक भी दिया है- @Coursera पर जाकर आप सभी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा गूगल जल्द ही प्रोजेक्ट मैनेजर, डाटा एनालिस्ट और यूएक्स डिजाइनर के लिए भी कोर्स लाने की बात ट्वीट (एक्स) के माध्यम से खा है. इसके लिए लिंक- grow.google/certificates पर अभी सभी विजिट करके देख सकते हैं। आपको बता दें गूगल ने यह कोर्स कोरोना काल में लॉन्च किया था। ऐसे में अब यह कोर्स सबकी पसंद बन गया है।   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026