---Advertisement---

IBPS Clerk Vacancy 2025 पर बड़ी अपडेट: यूपी और बिहार को फायदा, दिल्ली वालों को तगड़ा झटका, जानकर चौंक जाएंगे आप

IBPS Clerk Vacancy 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के तहत पदों की संख्या में सबसे ज़्यादा इज़ाफ़ा उत्तर प्रदेश में हुआ है। यहाँ रिक्तियों की संख्या 1315 से बढ़कर 2346 कर दी गई है। भर्ती अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान में पदों की संख्या 328 से बढ़कर 394 हो गई है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अक्टूबर 30, 2025 3:03 अपराह्न

IBPS Clerk Vacancy 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

IBPS Clerk Vacancy 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यह जानकारी उन सभी उम्मीदवारों के चेहरे पर मुस्कान ला देगी जिन्हें अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है। बड़ा अपडेट यह है कि इस भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी गई है। यानी अब 10277 रिक्तियों की जगह 13533 पद भरे जाएँगे। यानी रिक्तियों की संख्या में 2837 की बढ़ोतरी हुई है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 की पूरी जानकारी के लिए इस ख़बर को अंत तक पढ़ें।

IBPS Clerk Vacancy 2025: किन राज्यों में वैकेंसी बढ़ीं?

गौरतलब है कि आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के तहत पदों की संख्या में सबसे ज़्यादा इज़ाफ़ा उत्तर प्रदेश में हुआ है। यहाँ रिक्तियों की संख्या 1315 से बढ़कर 2346 कर दी गई है। भर्ती अधिसूचना के अनुसार राजस्थान में पदों की संख्या 328 से बढ़कर 394 हो गई है। बिहार में रिक्तियों की संख्या 308 से बढ़ाकर 748 कर दी गई है। वहीं, दिल्ली में पदों की संख्या में कमी की गई है। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 4 और 5 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 थी।

आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट 2025: कब होगा जारी?

बहरहाल, सभी उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में नतीजे जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, भर्ती बोर्ड ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

नतीजों के बारे में अधिसूचना जारी होते ही उन्हें सबसे पहले डीएनपी इंडिया हिंदी के एजुकेशन सेक्शन पर सूचित किया जाएगा। ध्यान दें कि प्रारंभिक परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। आईबीपीएस मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के 155 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य/वित्तीय जागरूकता 50 अंक के 40 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी 40 अंक के 40 प्रश्न, मुख्य परीक्षा में तर्क क्षमता 40 अंक के 40 प्रश्न और तर्क क्षमता 60 अंक के 40 प्रश्न शामिल रहने वाले हैं। साथ ही, आईबीपीएस मुख्य परीक्षा में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50 अंकों के 55 प्रश्न पूछे जाएंगे।

ये भी पढ़ें: DMRC Vacancy 2025: दिल्ली मेट्रो में बिना परीक्षा दिए पा सकते हैं नौकरी,बस करना होगा ये काम, चेक करें डिटेल्स

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 9 May 2026

मई 8, 2026

Rain Alert 9 May 2026

मई 8, 2026

Anurag Dhanda

मई 8, 2026

कल का मौसम 9 May 2026

मई 8, 2026

Mohan Yadav

मई 8, 2026

Bareilly–Haldwani Greenfield Expressway

मई 8, 2026