---Advertisement---

Indian Navy Recruitment 2024: खुशखबरी! इंडियन नेवी में नौकरी पाने का शानदार मौका, चेक करें आवेदन से जुड़े डिटेल

Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 12, 2024 1:43 अपराह्न

Indian Navy Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार नौसेना की ओर से अग्निवीर SSR व MR के विभिन्न पदों पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी हुआ है।

भारतीय नौसेना की आधिकारिक साइट join.indiannavy.gov.in पर दर्ज की गई जानकारी के अनुसार उम्मीदवार एसएसआर-एमआर भर्ती के लिए 13 मई 2024 से अपना आवेदन शुरू कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई 2024 घोषित की गई है। ऐसे में आइए हम आपको इस भर्ती से जुड़े अन्य सभी डिटेल बताते हैं।

भारतीय नौसेना में नौकरी पाने का मौका

भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट join.indiannavy.gov.in पर दर्ज की गई नोटिफिकेशन के अनुसार अग्निवीर एसएसआर-एमआर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि जारी कर दी गई है। इसके तहत योग्य उम्मीदवार 13 मई से 27 मई तक आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।

आवेदन से जुड़े डिटेल

भारतीय नौसेना में अग्निवीर एसएसआर-एमआर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले join.indiannavy.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज के खुलने पर सभी आवश्यक डिटेल दर्ज करने होंगे।

आवेदन के लिए मांगे गए सभी डिटेल दर्ज करने के बाद आवेदक अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर निर्धारित की गई फीस का भुगतान कर सकता है। इसके बाद ‘सबमिट’ विकल्प को चुनकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

आयु सीमा– भारतीय नौसेना में अग्निवीर एसएसआर-एमआर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की जन्म तारीख 1 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क– भारतीय नौसेना में अग्निवीर एसएसआर-एमआर पदों पर भर्ती के लिए आवेदक को 550 रुपये के साथ 18 फीसदी जीएटी का शुल्क अदा करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता– अग्निवीर एसएसआर-एमआर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

सलेक्शन प्रोसेस– भारतीय नौसेना द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार अग्निवीर एसएसआर- एमआर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को पहले लिखित परीक्षा देना होगा। इसके बाद फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद सलेक्शन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी।

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट join.indiannavy.gov.in पर जाकर दर्ज की जा सकती है।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026