---Advertisement---

JKBOSE 12th Result 2025: जम्मू-कश्मीर की बेटियों ने फिर दी लड़कों को शिकस्त! जम्मू-कश्मीर बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट देख चौक जाएंगे आप…अभी चेक करें

JKBOSE 12th Result 2025: जम्मू-कश्मीर बोर्ड कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा 2025 में कुल 1,03,308 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें से 77,311 छात्र पास हुए हैं। बताया गया है कि इस साल जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कक्षा 12वीं का रिजल्ट कुल 74.8 फीसदी दर्ज किया गया है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अप्रैल 30, 2025 8:54 अपराह्न

JKBOSE 12th Result 2025(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

JKBOSE 12th Result 2025: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों को आज बड़ी खुशखबरी मिली है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 2.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर जारी किया गया है। छात्र अपना रोल नंबर डालकर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं और इसे JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

JKBOSE 12th Result 2025 बेटियों ने फिर दी लड़कों को शिकस्त

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर बोर्ड कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा 2025 में कुल 1,03,308 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें से 77,311 छात्र पास हुए हैं। बताया गया है कि इस साल जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कक्षा 12वीं का रिजल्ट कुल 74.8 फीसदी दर्ज किया गया है। इनमें सबसे खास बात यह है कि बेटियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है और 78 फीसदी रिजल्ट दर्ज करने में सफल रही हैं। वहीं अगर लड़कों की बात करें तो JKBOSE 12th Result 2025 में लड़कियों से कम 72 फीसदी रहा है।

JKBOSE 12th Result 2025: किस डिवीजन में कितने छात्र हुए पास

डिंस्टिक्शन1st डिवीजन2nd डिवीजन3rd डिवीजनकंपार्टमेंटफेल
3062236311103047425027970

JKBOSE 12th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर JKBOSE 12th Result 2025 के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉग इन करने के लिए अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

  • स्क्रीन पर प्रदर्शित JKBOSE 12th Result देखें।

  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: HBSE Class 10th 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी? जानिए किस वेबसाइट पर अपलोड होंगे नतीजे

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026