---Advertisement---

JSSC Recruitment: सरकारी शिक्षकों को लेकर झारखंड राज्य में निकली नौकरियों की लॉटरी , जानें क्या है पूरा प्रोसेस

JSSC Recruitment: शिक्षिक पदों के लिए झारखंड राज्य में निकली कुल 26,001 पदों पर भर्तियां। 7 अगस्त से शुरु होगी अप्लाई करने की प्रक्रिया।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 20, 2023 11:44 अपराह्न | Updated: जुलाई 21, 2023 11:22 पूर्वाह्न

JSSC Recruitment
Follow Us
---Advertisement---

JSSC Recruitment: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन Jharkhand Staff Selection Commission एक बार सरकारी नौकरी का अवसर पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को एक खास मौका दे रही है। इस मौके के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में प्राइमरी और सेकेंडरी स्तर के बच्चों को पढ़ाने के लिए टीचरों की बंपर भर्तियां निकाली है। इस बात की जानकारी खुद JSSC ने अपनी अधिकारिक साइट पर एक नोटिफिकेशन के तहत दी है। इच्छुक उम्मीदवार तय की गई डेट यानि 7 सितंबर से पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इनकी ऑफिशियल साइट https://www.jssc.nic.in/ पर जा सकते हैं।

इन पदों पर कर सकते हैं अप्लाई

JSSC के द्वारा निकाली गई बंपर भर्तियां के तहत 26001 पदों पर आवेदन लिए जाएंगे। जिसमें पारा शिक्षकों के जरिए कुल 12,868 पदों पर आवेदन होंगे। जिसमें कक्षा पहली से पांचवी के लिए 5469 और कक्षा छठीं से आठवीं के लिए कुल 7399 पदों पर आवेदन होंगे। इसके अलावा गैर-पारा शिक्षकों के लिए कुल 13,133 वैकेंसी निकाली गई है। जिसमें कक्षा एक से पांचवीं तक के लिए 5531 और कक्षा 6 से 8 के लिए 7602 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

कब से शुरु होंगी आवेदन करने की प्रक्रिया

JSSC के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत शिक्षक पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 8 अगस्त , 2023 शुरू होगी और 7 सितंबर , 2023 तक आवेदन की अतिंम तारीख तय की गई है।

जानें क्या है चयन‌ की प्रक्रिया

जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करता है उसको इस पद पर चयनित होने के लिए इस परीक्षा को क्लियर करना जरूरी है। यह परीक्षा कम्प्यूटर आधारित होती है। परीक्षा में मेरिट के हिसाब से उम्मीदवारों को सलेक्ट किया जाएगा।

इस प्रकार करें अप्लाई

आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को जेएसएससी की ऑफिशियल साइट https://www.jssc.nic.in/ पर जाना होगा।

साइट ओपन होने के बाद उम्मीदवार को लेटेस्ट नोटिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

उसके बाद आपके सामने JSSC Teacher Recruitment का लिंक दिखाई देगा।

लिंक पर क्लिक करने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह से भर सकते हैं।

आखिरी में सबमिट का ऑप्शन‌ प्रेस करने से पहले एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा देखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026