---Advertisement---

MPPSC ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के हजारों पदों पर निकाली भर्तियां, तनख्वाह 40000 से ज्यादा; जानें डिटेल

MPPSC Recruitment 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 1085 विभिन्न पदों भर्तियां निकाली गई हैं। MPPSC की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 13, 2024 5:48 अपराह्न

MPPSC Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

MPPSC Recruitment 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 1085 विभिन्न पदों भर्तियां निकाली गई हैं। MPPSC की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये भर्तियां शिशु रोग विशेषज्ञ, मेडिकल विशेषज्ञ, एनेस्थिसिया विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ व स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत कई पदों पर होगी।

MPPSC की ओर से की जा रही इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 13 अगस्त से शुरू हो चुकी है जो कि 12 सितंबर 2024 तक चलेगी। ध्यान देने योग्य बात ये है कि चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 15600 रुपये से 39100 रुपये+6600 ग्रेड पे तक तनख्वाह उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में आइए हम आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से बताते हैं। (MPPSC Recruitment 2024)

MPPSC Recruitment 2024 से जुड़े डिटेल

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से शिशु रोग विशेषज्ञ, मेडिकल विशेषज्ञ, एनेस्थिसिया विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ व स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत कई पदों पर निकली भर्ती से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

पद का विवरण- शिशु रोग विशेषज्ञ (159), मेडिकल विशेषज्ञ (239), एनेस्थिसिया विशेषज्ञ (175), सर्जरी विशेषज्ञ (267), स्त्री रोग विशेषज्ञ (207), रेडियोलॉजी विशेषज्ञ (38)
कुल पोस्ट- 1085
आवेदन की अंतिम तिथि- 12 सितंबर, 2024
आवेदन शुल्क- MP के मूल निवासी, SC/ST, OBC, EWS व दिव्यांग वर्ग के लिए 1000 रुपये और शेष बचे सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये।
आयु सीमा- न्यूनत 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष।
शैक्षणिक योग्यता– संबंधित मेडिकल फील्ड में डिप्लोमा, डिग्री।
तनख्वाह– 15600 रुपये – 39100 रुपये+6600 ग्रेड पे (6वें वेतन आयोग के अनुसार)
चयन प्रक्रिया- साक्षात्कार के आधार पर।

कैसे करें आवेदन?

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 1085 विभिन्न पदों निकली भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना जरुरी है। इसके लिए उम्मीदवार को आयोग की आधिकारिक साइट www.mppsc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘ऑनलाइन आवेदन’ विकल्प को चुनें।

ऑनलाइन आवेदन विकल्प को चुनने के बाद नया अकाउंट बनाएं और सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर दस्तावेज अपलोड करें। दस्तावेड अपलोड करने के बाद ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें। इस प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है।

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.gov.in पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026