---Advertisement---

Patna High Court में ट्रांसलेटर व प्रूफरीडर जैसे पदों पर नौकरी पाने का मौका, तनख्वाह 1 लाख से भी ज्यादा; जानें डिटेल

Patna High Court Recruitment 2024: पटना हाईकोर्ट में नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। दरअसल पटना हाईकोर्ट की ओर से ट्रांसलेटर और ट्रांसलेटर कम प्रूफरीडर के कुल 80 पदों पर भर्ती निकली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 3, 2024 5:39 अपराह्न

Patna High Court Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

Patna High Court Recruitment 2024: पटना हाईकोर्ट में नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। दरअसल पटना हाईकोर्ट की ओर से ट्रांसलेटर और ट्रांसलेटर कम प्रूफरीडर के कुल 80 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार हाईकोर्ट पटना की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकता है।

ध्यान देने योग्य बात ये है कि आवेदन की प्रक्रिया 31 मई से शुरू है जो कि 30 जून 2024 तक चलेगी। बता दें कि इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स 7 के आधार पर 44900 रुपये से लेकर 142400 रुपये तक की तनख्वाह उपलब्ध कराई (पद के अनुसार) जाएगी।

कैसे पूरा करें आवेदन?

पटना हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर व ट्रांसलेटर कम प्रूफरीडर के पदों पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए योग्य उम्मीदवार को सबसे पहले पटना हाईकोर्ट के आधिकारिक साइट patnahighcourt.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन विकल्प को चुन कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आवेदक ‘सबमिट’ विकल्प को चुन कर फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़े अन्य डिटेल

पटना हाईकोर्ट द्वारा ट्रांसलेटर व ट्रांसलेटर कम प्रूफरीडर के पदों पर आयोजित की जा रही भर्ती परीक्षा से जुड़े सभी आवश्यक डिटेल इस प्रकार हैं-

आयु सीमा– इस भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य व EWS वर्ग के पुरुषों की उम्र अधिकतम 37 वर्ष, सामान्य व EWS वर्ग के महिलाओं की उम्र अधिकतम 40 वर्ष, ओबीसी व ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 वर्ष व एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क– पटना हाईकोर्ट द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अनारक्षित, बीसी, ईबीसी व इजब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवार को 1100 रुपये तथा एससी/एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों को 550 रुपये का आवेदन शुल्क अदा करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता– पटना हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर व ट्रांसलेटर कम प्रूफरीडर के पदों पर की जा रही भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास अंग्रेजी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और साथ ही कंप्यूटर कोर्स में 6 माह का डिप्लोमा होना

चयन प्रक्रिया– इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक साइट patnahighcourt.gov.in पर जा सकते हैं।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026