---Advertisement---

QS Ranking 2024 ने जारी की लिस्ट , IIT की गिरी रैंक तो, वहीं भारत के 10 कॉलेज ने दुनिया के टॉप संस्थानों में जगह

QS Ranking 2024: QS 2024 की रैकिंग लिस्ट में भारत के 10 संस्थान ने बनाई अपनी जगह। दिल्ली यूनिवर्सिटी से लेकर आईआईटी बॉम्बे टॉप 10 में सामिल।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 1, 2023 3:31 अपराह्न

QS Ranking 2024
Follow Us
---Advertisement---

QS Ranking 2024: इस बार क्वाक्यूरेली साइमंड्स Quacquarelli Symonds ने 2024 की रैकिंग लिस्ट जारी कर दी है। इस बार की लिस्ट में भारत के 10 कॉलेज ने अपनी जगह हासिल की है। जहां एक तरफ कुछ संस्थान की रैकिंग में फायदा हुआ है, तो कुछ की रैकिंग में गिरावट देखने को भी मिली है। इस बार भारत देश के लिए सबसे खुशी की बात यह है कि इसमें आईआईटी बॉम्बे ने टॉप 150 में शामिल होकर अपना स्थान बनाया है। इसके अलावा टॉप में 500 में भारत की दो मशहूर यूनिवर्सिटीस अन्ना यूनिवर्सिटी की रैंक 429  ओर दिल्ली यूनिवर्सिटी की रैंक 407 के साथ इस लिस्ट में  शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें : Hindi Language In US: जल्द ही अमेरिका के 1000 स्कूलों में पढ़ाई जाएगी हिंदी! राष्ट्रपति को दिया सुझाव

इन संस्थानों की रैकिंग में आई गिरावट

क्वाक्यूरेली साइमंड्स QS  रैकिंग 2024 की लिस्ट में कई सारे आईआईटी संस्थानो की रैंक नीचे पायदान में गिरते हुई नजर आई हैं। IIT दिल्ली,  IIT खड़गपुर,  IIT मद्रास  और IISc बैंगलोर की रैंक में इस बार काफी बदलाव होते हुए दिखाई दिए है। इसके अलाव इस बार IIT मद्रास की रैंक में उछाल देखने को मिला है।

QS Ranking 2024 लिस्ट में भारत के टॉप 10 संस्थान

IIT बॉम्बे

इस संस्थान ने भारत में पहले और क्यूएस रैकिंग लिस्ट में 149वें  स्थान पर अपनी जगह बनाई है। यह पहला संस्थान ने जिसे पूरी दुनिया में टॉप 150 में अपनी जगह बनाई है।

IIT दिल्ली

इस बार आईआईटी दिल्ली ने अपनी जगह क्यूएस रैकिंग में 197वां स्थान हासिल किया है। पिछले साल के मुताबिक इस बार उनकी रैकिंग में गिरावट देखने को मिली है। वहीं नेशनल रैकिंग के मुताबिक यह संस्थान दूसरे नंबर पर आता है।

IISc बैंगलोर

इस बार IISc बैंगलोर की रैकिंग में कमी देखने को मिली है। इस बार 155 वे स्थान से सीधा नीचे गिरते हुए 225 वे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। भारत के मुताबिक यह तीसरे स्थान पर है।

IIT खड़गपुर

इस बार इस IIT खड़गपुर अपनी रैंक से एक स्थान नीचे गिरते हुए 271 स्थान पर आ गया है। भारत के अनुसार इसकी रैकिंग चौथे नंबर पर है।

IIT मद्रास  

इस बार क्यूएस में इसकी रैकिंग 250 से सीधा 285 स्थान पर पहुंच गई है। इस बार इस संस्थान की रैकिंग नीचे होते हुए दिखाई दी है। भारत में इस संस्थान को छठां स्थान मिला है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी

इस बार क्यूएस की रैकिंग में 407 स्थान के साथ अपनी जगह हासिल की है।

IIT गुवाहाटी

इस संस्थान की रैंक में इस बार उछाल देखने को मिला है। IIT गुवाहाटी 384 स्थान से सीधा 20 रैंक आगे 364 स्थान पर अपनी जगह बनाई है। भारत में इस संस्थान को सातवीं रैंक हासिल हुई है।

अन्ना विश्व विद्यालय

इस बार क्यूएस की रैकिंग में इस यूनिवर्सिटी ने 500 के अंदर अपनी जगह बनाकर भारत के टॉप 10 में उच्च संस्थानों में शामिल हो गई है।

IIT कानपुर

इस बाक इस संस्थान ने क्यूएस रैकिंग में अपनी जगह 278 स्थान पर हासिल की है। बारत के लिस्ट में यह टॉप 5 में शामिल है।

IIT रूड़की

इस स्थान की रैंक में इस बार कोई भी बदलाव नहीं हुआ है यह पूरी दुनिया में 369 और भारत में आठवें स्थान पर अपनी जगह बनाएं हुए हैं।

यह भी पढ़ें:शादी से पहले लड़कियां क्यों करा रहीं अपना एग फ्रीज, भारत में बढ़ रहा इसका ट्रेंड, जानें क्या होती है Egg Freezing?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026