---Advertisement---

Railway Sarkari Naukri 2025: रेलवे में टेक्नीशियन के 6238 पदों पर निकली भर्ती, वेतन के साथ मिलेंगी कईं सुविधाएं, यहां से करें अप्लाई

Railway Sarkari Naukri 2025: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 के तहत कुल 6238 पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं। इसमें टेक्नीशियन ग्रेड I (सिग्नल) के 183 पदों पर योग्य उम्मीदवार नौकरी पा सकेंगे। जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6055 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: जुलाई 11, 2025 3:36 अपराह्न

Railway Sarkari Naukri 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

Railway Sarkari Naukri 2025: भारतीय रेलवे में भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। इसे जानकर उन सभी उम्मीदवारों के चेहरे खिल उठेंगे जो लंबे समय से भारतीय रेलवे में नौकरी पाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, भारतीय रेलवे ने बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत टेक्नीशियन के 6238 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। RRB Technician Recruitment 2025 के संबंध में रेलवे भर्ती बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि इस वैकेंसी के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने क्या योग्यता निर्धारित की है। साथ ही, इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की आयु क्या होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया क्या रहने वाली है। वेतन कितना मिलेगा जैसे सभी सवालों के जवाब जानने के लिए इस खबर को अंत तक पढ़ें।

Railway Sarkari Naukri 2025: टेक्नीशियन भर्ती डिटेल्स

मालूम हो कि आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 के तहत कुल 6238 पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं। इसमें टेक्नीशियन ग्रेड I (सिग्नल) के 183 पदों पर योग्य उम्मीदवार नौकरी पा सकेंगे। जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6055 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, इस भर्ती के लिए पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। इनमें टेक्नीशियन ग्रेड (सिग्नल) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी या इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे विषयों में बीएससी की डिग्री होना अनिवार्य है।

इसके अलावा ध्यान दें कि इन विषयों में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा इस भर्ती के लिए मान्य होगा। साथ ही, यह भी जान लें कि टेक्नीशियन ग्रेड III पद के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिकुलेशन (10वीं) पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। जो एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त होना चाहिए। RRB Technician Recruitment 2025 योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। जहां आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

RRB Technician Recruitment 2025: उम्र सीमा क्या है?

पद उम्र सीमा
टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल)18 से 33 वर्ष
टेक्नीशियन ग्रेड-III18 से 30 वर्ष

ध्यान दें कि RRB Technician Recruitment 2025 भर्ती में सभी पदों के लिए आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती: सैलरी कितनी मिलेगी?

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए पद के अनुसार वेतन निर्धारित किया गया है। इसमें टेक्नीशियन ग्रेड 1 (सिग्नल) पद के लिए वेतन 29,200 रुपये प्रति माह (पे लेवल-5) होगा। जबकि टेक्नीशियन ग्रेड 3 पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये प्रति माह (पे लेवल-5) मिलेगा।

RRB Technician Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?

भारतीय रेलवे में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार मौका है। आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 के तहत कुल 6238 नौकरियों की घोषणा की गई है। पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन शुल्क और RRB Technician Recruitment 2025 से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। बता दें कि इस भर्ती को लेकर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें: DCE Rajasthan UG Merit List 2025: राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस शुरू! फटाफट करा ले ये काम, नहीं तो नामांकन होगा रद्द

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026