Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (अजमेर) इंटरमीडिएट नतीजों की घोषणा की तारीख और समय के संबंध में किसी भी समय एक आधिकारिक सूचना जारी कर सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि राजस्थान के शिक्षा मंत्री, मदन दिलावर ने पहले ही संकेत दिया है कि तीनों संकायों जिनमें कला, विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे 31 मार्च, 2026 तक घोषित किए जा सकते हैं। हालाँकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह तारीख संभावित है और इसमें बदलाव हो सकता है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करने से पहले, आरबीएसई नतीजों की घोषणा की तारीख और समय से जुड़ी जानकारी साझा करेगा।
कब आएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026?
आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (आरबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की गईं। हालांकि, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद से ही लाखों स्टूडेंट्स से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 जारी होने से पहले, आरबीएसई एक प्रेस वार्ता आयोजित करेगा। इसमें राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 टॉपर्स, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों से संबंधित विवरण साझा किए जाएंगे।
Rajasthan Board 12th Result 2026: सबसे पहले ऐसे देख सकेंगे परिणाम
राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (आरबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। ध्यान रहें कि आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही छात्र आसानी से अपना राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जारी होने पर स्टूडेंट्स नीचे बताए चरणों का पालन करके आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे डाउनलोड करें राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 मार्कशीट?
- रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध “राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि संबंधित जरुरी डिटेल्स दर्ज कर सबमिट करें।
- अब आपका राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अंत में स्कोरकार्ड चेक करें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालकर रख लें।






