---Advertisement---

ICAI: CA की आर्टिकलशिप में हुए कुछ खास बदलाव, जानें छात्रों को कब से मिलेगा लाभ

ICAI: जुलाई के महीने से सीए के सेलेबस में नई शिक्षा नीति के तहत होंगे बहुत से नए बदलाव। लाखों छात्रों पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 25, 2023 1:38 अपराह्न

ICAI
Follow Us
---Advertisement---

ICAI:  इंस्टीट्यूट ऑफ चाटर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया ने आने वाले 2024 की परीक्षाओं में काफी सारे बदलाव किए हैं। इस बदलाव में चार्टर्ड अकाउंट्स की परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए एक नई स्कीम लांच की है। जिसकी मंजूरी केंद्र सरकार की तरफ से मिल गई हैं। इसके जरिए आखिरी या फाइनल लेवल की परीक्षा दे रहे छात्रों की आर्टिकल शिप के टाइम पीरियड को 3 साल से घटाकर केवल 2 साल के लिए कर दिया गया है। इस बदले हुए पाठ्यक्रम की घोषणा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा इस बार सीए की आने वाली 75वें वर्षगांठ के खास दिन पर की जाएगी। यह नई स्कीम जुलाई के महीने से पूरे भारत में लागू की जाएगी। इस खबर के जरिए जानते हैं कि ICAI ने किस प्रकार की नए बदलाव इस स्कीम में शामिल किए हैं।

ये भी पढ़ें: इन भारतीय यूनिवर्सिटीज ने Asia Ranking University 2023 में बनाई जगह ,JNU बाहर तो, IIS टॉप 50 की लिस्ट में शामिल

मल्टी डिसिप्लिनरी केस स्टडी को एग्जाम में किया शामिल

इस नई स्कीम के जरिए फाइनल वर्ष की परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए मल्टी डिसिप्लिनरी की परीक्षा देना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत फाइनल और इंटरमीडिएट स्तर पर एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए हर सबजेक्ट में 30 नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह सभी प्रश्न केस स्टडी के आधार पर होंगे । इस तरह के केस स्टडी के प्रश्नों को पूछने से छात्रों के हाई लेवल ज्ञान और सामान्य कौशल का टेस्ट लिया जाएगा।       

कब से शुरू होगी यह नई स्कीम

ICAI के अध्यक्ष अनिकेत सुनील तलाती के अनुसार सीए की परीक्षाओं में जिस भी प्रकार के नए बदलाव हुए हैं , उन्हें नई  शिक्षा नीति 2020 ,  ICAI के आधिकारियों से लिए गए विचारों को ध्यान में रखते हुए और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के मापदंडों को मिलाकर यह नई स्कीम बनाई गई है। यह नई स्कीम फाउंडेशन लेवल के एग्जाम के लिए अगले साल 2024 जून में शुरू होगी। वहीं दूसरी और इंटरमीडिएट और फाइनल लेवल की परीक्षा के लिए यह नई स्कीम मई 2024 में  शुरू की जाएगी। इस साल होने वाली तीनों स्तर की परीक्षा आखिरी बार पहले वाले पैटर्न के मुताबिक ही ली जाएगी। इस नए बदलाव से सीए में शामिल लाखों छात्रों पर थोड़ा बहुत असर देखने को मिल सकता है। लेकिन यह बदलाव छात्रों के लिए सकरात्मक होगा।

ये भी पढ़ें: सुरक्षा व्यवस्था पर LG और AAP में जंग जारी, CM Kejriwal बोले- जहां थानों में पुलिस नहीं, वहां कैसे सुरक्षित रहेंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026