---Advertisement---

Shobhit University Gangoh में दो प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनाँक 17-06-2023 को विश्वविद्यालय ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल के द्वारा कैंपसप्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।जिसमे दो प्रतिष्ठित कंपनी, एस.पी.एम ऑटो कम्पसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड पुणे, एवं अल्ट्रा टेक ससपेंशन प्राइवेट लिमिटेड ने कैंपस सेलेक्शन के लिए दौरा किया।इस कैंपस प्लेसमेंट में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के पॉलिटेक्निक कोर्स के ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 18, 2023 10:16 पूर्वाह्न

Shobhit University Gangoh
Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनाँक 17-06-2023 को विश्वविद्यालय ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल के द्वारा कैंपसप्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।जिसमे दो प्रतिष्ठित कंपनी, एस.पी.एम ऑटो कम्पसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड पुणे, एवं अल्ट्रा टेक ससपेंशन प्राइवेट लिमिटेड ने कैंपस सेलेक्शन के लिए दौरा किया।इस कैंपस प्लेसमेंट में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के पॉलिटेक्निक कोर्स के 60 से अधिक छात्रों के साथ साथ सहारनपुर जिले के विभिन्न आईटी आई कॉलेज के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया।यह प्लेसमेंट ड्राइव मैन्युफैक्चरिंग, मशीन ऑपरेटर, फिटरप्रोडक्शन, जैसे पदों के लिए की गयी थी।कार्यक्रम का शुभारंभ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल के कोर्डिनेटर डॉ. नवीन कुमार ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपतिप्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुल सचिवप्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह का आभार प्रेषित करते हुए किया।जिसमे डॉ. नवीन कुमार ने सभी छात्रों को साक्षात्कार संबंधी प्रक्रिया के बारे में समझाया तथा छात्रों का मार्ग दर्शन भी किया।

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन


तत्पश्चात एस.पी.एम ऑटोकम्पसिस्टम प्राइवेटलिमिटेड पुणे, एवं अल्ट्राटेक ससपेंशन प्राइवेट लिमिटेड ने टेक्निकल साक्षात्कार के आधार पर 24 छात्रों का चयन किया।इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि श्री अमित सिन्हा, नमन गुप्ता, सचिन कुमार ने बताया की अगले सप्ताह तक चयनित छात्रों को कंपनी द्वारा ऑफर लेटर दे दिया जाएगा।ट्रेनिंग के दौरान छात्रों को 15309 रूपये प्रतिमाह दिए जायेंगे।इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपतिप्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुल सचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह एवं कॉर्पोरेट डायरेक्ट शोभित विश्वविद्यालय, प्रो. देवेंद्रे नारायन ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं साक्षात्कार करने वाली पूरी टीम को धन्यवाद प्रेषित किया एवं चयनित छात्रों को उज्जवल भविष्य की अनेक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. नवीनकुमार, डॉ. जसवीर राणा, डॉ. अनिल रॉयल, अनिल जोशी, महेंद्र कुमार, आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

UPTET Result 2026

सितम्बर 4, 2026

UPSSSC Computer Recruitment 2026

सितम्बर 3, 2026