---Advertisement---

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 1: संजय दत्त का ‘आखिरी सवाल’ ऑडियंस को नही कर पाया इंप्रेस, कमाई देख मेकर्स को लगा गहरा सदमा!

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 1: संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' ने पहले ही दिन दम तोड़ दिया है। भारतीय राजनीति और घटनाओं पर आधारित इस फिल्म का बहुत ही बुरा हाल है। ये पहले दिन 1 करोड़ रुपए भी नहीं कना सकी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 16, 2026 12:06 अपराह्न

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 1:  भारतीय राजनीति की बड़ी घटनाओं और आरएसएस की विचार धारा से जुड़े हर सवाल का जवाब देती संजय दत्त की बॉलीवुड फिल्म ‘आखिरी सवाल’ पहले दिन खास प्रदर्शन नही कर सकी। इस मूवी ने ऑपनिंग डे पर मेकर्स की उम्मीद से बहुत ही कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। रिलrजी से पहले मूवी के ट्रेलर और दमदार डायलॉग्स की खूब चर्चा थी। यही कारण है कि, 15 मई 2026 को जैसे ही ये रिलीज हुई वैसे ही फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी। फिल्म पर अधिकतर ऑडियंस ने बहुत पॉजीटिव रिव्यू दिया था। लेकिन जब संजय दत्त की इस फिल्म का ऑपनिंड डे कलेक्शन आया तो फैंस के साथ मेकर्स को बड़ा झटका लगा।

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

आखिरी सवाल फिल्म ने ऑपनिंग डे पर भारत में 48 लाख और विदेश में 15 लाख रुपए कमाए हैं। संजय दत्त की इस फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 63 लाख रुपए है। भारत में इस फिल्म तो 2035 शोज मिले थे। लेकिन उसके बाद भी फिल्म ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ खींच नहीं पायी है।नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग ने इसे बनाया है। फिल्म में संजय दत्त के अलावा समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती जैसे कलाकार हैं।

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’  ऑडियंस को क्यों नहीं खींच सकी?

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के निराशाजनक कलेक्शन के कई कारण है। 15 मई को इस फिल्म के साथ ‘करुप्पु’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ फिल्में भी रिलीज हुई थी। जिसके कारण कॉम्पटिशन बहुत अधिक बढ़ गया। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि, ये मूवी राजनीति के विषय पर आधारित है, जिसके कारण लोगों ने बहुत ही कम रुचि दिखाई। इस फिल्म की स्टोरी पर नजर डालें तो ये एक स्टूडेंट और प्रोफेशर के बीच सवालों और जवाब पर आधारित है। जिसमें आरएसएस से लेकर बाबरी मस्जिद विध्वंस, महात्मा गांधी की हत्या और 1975 का आपातकाल से जुड़ी हुई घटनाएं दिखेंगी। फिल्म के डायलॉग दमदार हैं। लेकिन ये ऑडियंस को थिएटर तक नहीं खीच सके हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026