---Advertisement---

Aamir Khan की बेटी इस दिन बनेंगी दुल्हन, एक्टर ने लगाई होने वाले दामाद की तारीफों की झड़ी

Aamir Khan: आमिर खान की लाडली इरा खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। पिछले साल उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ इंगेजमेंट कर फैंस को चौंका दिया था। वहीं अब आमिर ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी की शादी को लेकर बात करते हुए नजर ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 11, 2023 8:33 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan: आमिर खान की लाडली इरा खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। पिछले साल उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ इंगेजमेंट कर फैंस को चौंका दिया था। वहीं अब आमिर ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी की शादी को लेकर बात करते हुए नजर आए। उन्होंने वेडिंग डेट की भी घोषणा कर दी और अब अगले साल की शुरुआत बॉलीवुड की एक और शाही शादी से हो सकती है। वहीं मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी में काफी इमोशनल होने वाले हैं।

आखिर कब होने वाली है शादी

जी हां, हाल ही में अपनी बेटी की शादी पर बात करते हुए आमिर खान ने तारीख की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि इरा और नूपुर 3 जनवरी 2024 को शादी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी भी परिवार में खूब चल रही है। आमिर खान का कहना है कि वह काफी खुश हैं कि उनकी बेटी ने नूपुर जैसे इंसान को चुना है। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो सिंपल इंगेजमेंट के बाद अब इरा और नूपुर अपनी शादी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

नूपुर की तारीफ में कहीं ये बात

वहीं आमिर खान ने इस इंटरव्यू में कहा कि इरा ने अपने लिए जो लड़का चुना है वह काफी नेक दिल इंसान है। वह उन्हें प्यार से पोपाय कहते हैं। आमिर ने कहा कि “नूपुर ने मेरी बेटी का साथ उस समय दिया जब उसे उसकी जरूरत थी। नूपुर एक प्यारा लड़का है जिसने इमोशनली मेरी बेटी का साथ दिया जब वह डिप्रेशन से जूझ रही थी। वे एक दूसरे का ख्याल रखते हैं और साथ में काफी खुश हैं।

आमिर इमोशन पर नहीं कर पाते कंट्रोल

वहीं शादी को लेकर बात करते हुए आमिर खान ने आगे कहा कि वह अपनी बेटी को काफी मिस करने वाले हैं। वह उनकी शादी पर बहुत इमोशनल होने वाले हैं और ऐसे में उनके परिवार के बीच पहले से ही इस बात को लेकर चर्चा खूब है। आमिर ने कहा कि उनकी फैमिली अभी से इस बात का ख्याल रख रही है कि वह आमिर को कैसे संभालेंगे जब वह अपनी बेटी को दुल्हन बनते हुए देखेंगे क्योंकि वह अपने इमोशंस को छुपा नहीं सकते।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Leave a Comment