---Advertisement---

Abhishek Kumar: क्या ईशा के बाद मन्नारा संग पूरी होगी बिग बॉस 17 फेम की लव स्टोरी! Saanware गाने को देख फैंस क्रेजी

Abhishek Kumar: बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनर अप अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का गाना रिलीज हो गया। फैंस इसके लिए इंतजार कर रहे थे। बिग बॉस घर से निकलने के बाद से अभिषेक और मन्नारा का यह प्रोजेक्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में था। वहीं अब इंतजार खत्म हो गया। इस बात ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2024 7:05 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:13 अपराह्न

Abhishek Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Kumar: बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनर अप अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का गाना रिलीज हो गया। फैंस इसके लिए इंतजार कर रहे थे। बिग बॉस घर से निकलने के बाद से अभिषेक और मन्नारा का यह प्रोजेक्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में था। वहीं अब इंतजार खत्म हो गया। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि ‘सांवरे’ गाने को सुनने के बाद आप भी फैन हो जाएंगे। इस वीडियो में मन्नारा और अभिषेक की जोड़ी वाकई काफी कमाल की है और यह किसी को भी दीवाना बना देने के लिए काफी है। आईए देखते हैं यह म्यूजिक वीडियो।

Abhishek Kumar और मन्नारा आग लगाने के लिए काफी

‘सांवरे’ गाने के म्यूजिक वीडियो की बात करें तो अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा की जोड़ी इस वीडियो में आग लगाने के लिए काफी है। गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस और क्यूट लव स्टोरी को दिखाया गया है जिसमें दोनों अपने प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते हैं। जहां अभिषेक और मन्नारा कोर्ट मैरिज करते हुए नजर आते हैं तो दूसरी तरफ उनके प्यार के खिलाफ मन्नारा की फैमिली होती है। वीडियो के जरिए यह दिखाया गया है कि कैसे मन्नारा अंत में अपने प्यार यानी अभिषेक के लिए जान देने के लिए भी तैयार हो जाती है।

Abhishek Kumar और मन्नारा की क्यूट लव स्टोरी

सांवरे गाने की बात करें तो अखिल सचदेवा ने इस गाने को अपनी आवाज दी है और उनका यह आवाज इस गाने को और भी खूबसूरत बनाने के लिए काफी है। मन्नारा और Abhishek Kumar अपनी क्यूट लव स्टोरी से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आए। प्ले डीएफ यूट्यूब चैनल से कुछ ही घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को 1 मिलियन के करीब उसे मिल चुके हैं। बिग बॉस 17 की जोड़ी फिलहाल डिमांड में आ गई है और लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026