---Advertisement---

जब बिग बॉस के बाद Triggered Insaan से मिले Abhishek Malhan, ’70 दिन बाद भरत मिलाप’ देख लोग हुए क्रेजी

Abhishek Malhan: बिग बॉस ओटीटी 2 को अभिषेक मल्हान भले ही ना जीत सके हो लेकिन वह इस शो के बाद खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह बात सच है कि उनके भाई ‘ट्रिगर्ड इंसान’ को किसी पहचान की जरूरत नहीं है और दोनों भाई के बीच की बॉन्डिंग भी जगजाहिर है। ऐसे में 70 ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 17, 2023 3:54 अपराह्न

abhishek malhan
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Malhan: बिग बॉस ओटीटी 2 को अभिषेक मल्हान भले ही ना जीत सके हो लेकिन वह इस शो के बाद खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह बात सच है कि उनके भाई ‘ट्रिगर्ड इंसान’ को किसी पहचान की जरूरत नहीं है और दोनों भाई के बीच की बॉन्डिंग भी जगजाहिर है। ऐसे में 70 दिन तक दोनों एक दूसरे से दूर थे और ऐसे में अभिषेक किस कदर अपने भाई को मिस कर चुके हैं इस बात को उन्होंने बखूबी बयां किया है। वहीं सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीर चर्चा में है जिसमें फुकरा इंसान और ट्रिगर्ड इंसान का 70 दिन के बाद भरत मिलाप हुआ है। जी हां अभिषेक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट चुके हैं और ऐसे में वह अपने भाई से मिले हैं।

एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए फुकरा इंसान और ट्रिगर्ड इंसान

ट्रिगर्ड इंसान ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह अभिषेक को कसकर हग करते हुए दिखे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए ट्रिगर्ड इंसान ने लिखा, “भरत मिलाप 70 दिन बाद।” इस फोटो को देख फैंस और सेलेब्स जमकर पसंद कर रहे हैं और कमेंट में प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीर को देख टोनी कक्कर कमेंट किए बिना नहीं रह सके और उन्होंने लिखा, “आप दोनों को प्यार।” इस तस्वीर को 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

एक दूसरे से खास बॉन्ड शेयर करते हैं ट्रिगर्ड इंसान और फुकरा इंसान

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें अभिषेक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। लग्जरी गाड़ी में वह अपने माता-पिता के साथ नजर आए। वहीं इस दौरान जब पैप्स ने उनसे पूछा कि आप किससे मिलने के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड है तो वह कहते हैं कि अपने भाई ट्रिगर्ड इंसान यानी निश्चय से। दोनों भाई के बीच की बॉन्डिंग तो जाहिर है वहीं निश्चय अभिषेक के सपोर्ट में कई वीडियो और प्रमोशंस करते हुए नजर आए थे।

अभिषेक की हार से टूटा फैंस का दिल

गौरतलब है कि अभिषेक और एल्विश यादव के बीच जबरदस्त टक्कर शो में देखने को मिला था। यह कहना काफी मुश्किल था कि आखिर किसकी जीत होगी लेकिन अंत में एल्विश यादव ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। वहीं शुरुआत से ही अपनी जीत को लेकर निश्चिंत अभिषेक और उनके फैंस का दिल टूट गया। फिनाले से करीब 2 दिन पहले अभिषेक की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह फिलहाल डेंगू से उभर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026