---Advertisement---

दृश्यम 2 फेम डायरेक्टर Abhishek Pathak संग Shivaleeka Oberoi की ड्रीमी वेडिंग का वीडियो आया सामने, बेहद खूबसूरत लगे कपल

Abhishek Pathak Shivaleeka Oberoi wedding: सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 2’ के निर्देशक अभिषेक पाठक ने 9 फरवरी 2023 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिवालिका ओबेरॉय से गोवा में शादी की। उनकी शादी बहुत ही खूबसूरत रही और तब से सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी ड्रीमी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 17, 2023 1:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Pathak Shivaleeka Oberoi wedding: सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 2’ के निर्देशक अभिषेक पाठक ने 9 फरवरी 2023 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिवालिका ओबेरॉय से गोवा में शादी की। उनकी शादी बहुत ही खूबसूरत रही और तब से सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी ड्रीमी वेडिंग का एक वीडियो शेयर किया था जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में कपल की शादी की कुछ खूबसूरत पलों को कैद किया गया है जो किसी सपने से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह वीडियो चर्चा में है।

क्या है इस वीडियो में खास

इस ड्रीमी वीडियो की शुरुआत शादी की सजावट से होती है। इसके बाद शिवालिका वेन्यू पर चलते हुए नजर आती हैं और वह लोगों को बताती है कि वह अभिषेक पाठक से शादी करने के बारे में क्या सोचती है। वह घूंघट ली हुई दुल्हन के रूप में तैयार होकर चल रही हैं। उन्हें आते देखकर दूल्हा मिया अभिषेक डांस करने लगता है। बाद में, वे शिवालिका का घूंघट उतार देते हैं और दोनों वरमाला करते हैं।

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

फैंस लुटा रहे हैं कपल पर प्यार

वीडियो में दूल्हे से अभिषेक पाठक सफेद शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे हैं, वहीं दुल्हन शिवालिका पारंपरिक लाल लहंगे में अप्सरा लग रही हैं। वहीं, शादी की साज-सज्जा भी काफी रॉयल और क्लासी है। वीडियो में कपल एक-दूसरे से मजाक करते और गले मिलते नजर आ रहे हैं। साथ ही वे किस करते भी नजर आ रहे हैं। अभिषेक और शिवालिका की शादी एक ड्रीमी वेडिंग की तरह नजर आ रही है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

लव स्टोरी है काफी दिलचस्प

रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी और दिलचस्प है। अभिषेक के पिता कुमार मंगत पाठक से मिलने से पहले शिवालिका ओबेरॉय ने ‘खुदा हाफिज’ के लिए ऑडिशन दिया था। अभिषेक से मिलने के बाद दोनों करीब आ गए। पिछले दो सालों में तमाम बंदिशों के बावजूद दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंट किया और दोनों ने फिर एक-दूजे को साथ जन्मों के लिए चुना। दोनों पिछले लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Also Read: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Battle Of Galwan

फ़रवरी 8, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 16

फ़रवरी 8, 2026

Gujarat Student Slaps Teacher

फ़रवरी 8, 2026

Mumbai Viral Video

फ़रवरी 8, 2026

Aamir Khan

फ़रवरी 8, 2026

Ghooskhor Pandat

फ़रवरी 8, 2026