---Advertisement---

Adipurush को लेकर एक बार फिर हंगामा, मंदिर में कृति सेनन को खुलेआम किस करना डायरेक्टर को पड़ा भारी

Adipurush: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और साउथ सुपर स्टार प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का फाइनल ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। यह फिल्म 16 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन इसे लेकर कंट्रोवर्सी लगातार जारी है। एक बार फिर ‘आदिपुरुष’ विवादों में है और वजह काफी अलग है। वीएफएक्स और धार्मिक भावनाओं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2023 12:12 अपराह्न

Adipurush
Follow Us
---Advertisement---

Adipurush: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और साउथ सुपर स्टार प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का फाइनल ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। यह फिल्म 16 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन इसे लेकर कंट्रोवर्सी लगातार जारी है। एक बार फिर ‘आदिपुरुष’ विवादों में है और वजह काफी अलग है। वीएफएक्स और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगने के बाद अब नया हंगामा शुरू हो गया है। दरअसल बीते दिन डायरेक्टर ओम राउत और आदिपुरुष की टीम तिरुमाला मंदिर पहुंची थी लेकिन इस दौरान उनकी एक हरकत कैमरे पर कैद हो गई। कृति सेनन को मंदिर परिसर में किस करना डायरेक्टर को भारी पड़ गया है और लोग उनकी जमकर लताड़ लगा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

क्या है पूरा मामला

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब कृति मंदिर में दर्शन कर लेती है तो उसके बाद वह सबसे विदा लेकर घर जाने वाली होती है। वह सबसे गले लगाकर मिलती है लेकिन ओम राउत उन्हें गाल पर किस कर लेते हैं ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल होने लगता है। वीडियो को लेकर विवाद जारी है और लोगों को यह बात रास नहीं आ रही है कि डायरेक्टर मंदिर परिसर में इस तरह की हरकत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पोते Karan Deol की शादी की खुशी में डूबे धर्मेंद्र, रिसेप्शन के लिए बुक की ये खास खूबसूरत जगह

बीजेपी नेता ने साधा निशाना

आंध्र प्रदेश के बीजेपी राज्य सचिव रमेश नायडू ने इस हरकत की कड़ी निंदा की है। हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस ट्वीट को तो डिलीट कर दिया लेकिन इस विवाद ने नया जन्म लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “क्या मंदिर परिसद में इस तरह की हरकत जरुरी है।”

कृति सेनन ने कहीं ये बात

वहीं कृति सेनन ने पर ट्रेलर लॉन्च से एक तस्वीर शेयर कर कहा, “#आभार, मेरा दिल सकारात्मकता से भर गया है, तिरुपति की शुद्ध और शक्तिशाली ऊर्जा और कल के प्री रिलीज़ इवेंट में आप सभी ने आदिपुरुष और जानकी पर जो प्यार बरसाया है! फिर भी मुस्कुरा रही हूं। आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज!”

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026