---Advertisement---

‘ 1 दशानन 10 राघव पर है भारी’ दमदार डायलॉग और ग्राफिक्स से छा गया Adipurush का Trailer, क्या आपने नोटिस की ये खूबियां

Adipurush Trailer: मोस्ट अवेटेड फिल्म Adipurush का Trailer आज रिलीज कर दिया गया है। लोगों ने अब तक जो भगवान श्री राम और रावण की गाथा देखी उससे आदिपुरुष बहुत अलग है। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग और ग्राफिक्स दिया गया है। जिससे फिल्म काफी प्रभावशाली बन गई है। ये ट्रेलर 2 मिनट 24 सेकेंड का ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 6, 2023 10:47 अपराह्न | Updated: जून 6, 2023 11:24 अपराह्न

Adipurush Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Adipurush Trailer: मोस्ट अवेटेड फिल्म Adipurush का Trailer आज रिलीज कर दिया गया है। लोगों ने अब तक जो भगवान श्री राम और रावण की गाथा देखी उससे आदिपुरुष बहुत अलग है। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग और ग्राफिक्स दिया गया है। जिससे फिल्म काफी प्रभावशाली बन गई है। ये ट्रेलर 2 मिनट 24 सेकेंड का है, वीडियो देखने के बाद नजर हटाना हुआ मुश्किल है। कलाकारों की अगर बात करें तो रावण बने सैफ अली खान ने अपने डायलॉग और लुक से फैंस का दिल जीत लिया है।  ट्रेलर में भरपूर एक्शन दिखाया गया है।

आदिपुरुष का ट्रेलर हुआ लॉन्च

राघव और जानकी की प्रेम कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है। ओम राउत निर्देशित इस फिल्म का ये दूसरे ट्रेलर है। ‘आदिपुरुष’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है, फैंस इस फिल्म को 16 जून को देख सकेंगे। ट्रेलर की शुरुआत माता सीता के लक्ष्मण रेखा पार करते हुए होती है, जिसमें रावण के भेष में सैफ अली खड़े हुए नजर आ रहे हैं। माता सीता को देखते वह भिक्षा लेता है और अपनी शक्तियों में जकड़ लेता है। माता सीता को हरण करने का ये सीन काफी अलग है। यहां पर ग्राफिक्स और वीएफएक्स को बहुत अच्छे मिक्स करके दिखाया गया है। आदिपुरुष के मेकर्स ने फिल्म को काफी हटकर दिखाने की कोशिश की है और वह उसमें कामयाब भी होते हुए नजर आ रहे हैं। रावण का दशअवतार काफी हटकर है।

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

ट्रेलर में क्या है खास?

साउथ सुपरस्टार प्रभास भगवान राम के रूप में काफी अच्छे लग रहे हैं और भगवान राम के किरदार को उन्होंने बहुत अच्छे से निभाया है। प्रभास की एक्टिंग और डायलॉग्स ने यूजर्स का ध्यान खींचा है। कृति सेनन माता सीता बनी हुई हैं। कृति अपने किरदार के साथ न्याय करती हुई नजर आ रही हैं। सैफ अली खान रावण बने हुए हैं। वहीं, देवदत्त नाग महाबली हनुमान के किरदार में काफी हटकर लग रहे हैं। ट्रेलर के लॉन्च होते ही लोगों की तरफ से काफी अच्छा रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026