---Advertisement---

Dhurandhar 2 को हिट कराने के लिए आदित्य धर ने लिया आमिर खान के सुपर हिट गाने का सहारा! जानें केस किसने और क्यों दर्ज कराया?

Dhurandhar 2 : दुनियाभर में अपनी कमाई से तहलका मचाने वाली धुरंधर 2 के डायरेक्टर विवादों में फंस गए हैं। दरअसल, उन पर दो गानों का बिना किसी अनुमति इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। इनमें से एक गाना आमिर खान और माधुरी दीक्षित का हिट है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 9, 2026 12:30 अपराह्न

Dhurandhar 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2 :  आदित्यधर की सुपरहिट फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन से तबाही मचाई हुई है। फिल्म ने भारतीय मनोरंजन जगत के लगभग सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। धुरंधर के दोनों पार्ट की कमाई 3000 हजार करोड़ से ज्यादा है। इसकी लागत 600 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है। रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर मूवी की विरोधी भी तारीफ करने को मजबूर हो गए हैं। फिल्म को लेकर भले ही कुछ लोग प्रोपेगेंडा कह रहे हैं , लेकिन वो आदित्यधर की स्टोरी और सभी एक्टर्स की एक्टिंग को इग्नोर नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच फिल्म पर एक केस दर्ज हुआ है। इसके साथ ही मेकर्स से भारी जुर्माने की डिमांड की गई है। दरअसल, आदित्यधर पर आरोप है कि, उन्होंने आमिर खान और माधुरी दीक्षित ते सुपरहिट गाने का इस्तेमाल बिना किसी परमिशन के किया है।

Dhurandhar 2 में आमिर खान और माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने का यूज कर फंसे आदित्य धर

धुरंधर 2 के बढ़ते क्रेज के बीच त्रिमूर्ति फिल्म्स ने निर्देशक आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने ‘तिरछी टोपी वाले’ और  ‘हम प्यार करने वाले’ गाने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में केस दर्ज कराया है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-T-Series

त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि, ‘धुरंधर 2’ में इन गानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।  इसके साथ ही उनसे धुरंधर के मेकर्स ने ना तो उनसे कोई लाइसेंस लिया और ना ही कोई परमिशन मांगी है।  इसीलिए दावा किया जा रहा है कि, त्रिमूर्ति प्रोडक्शन ने त्रिमूर्ति ने गानों के म्यूजिक और साउंड रिकॉर्डिंग से संबंधित अधिकारों की ऑनरशिप को लेकर केस दर्ज किया है। वो इन पर अपना कॉपीराइट बता रहे हैं। इसके साथ ही त्रिमूर्ति फिल्म्स के निर्माता राजीव राय ने धुरंधर 2 के डायरेक्टर से हर्जाने की भी मांग की है। आपको बता दें, आमिर खान और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गए ‘हम प्यार करने वाले’ के रीक्रिएटेड वर्जन को टी-सीरीज़ ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इतना ही नहीं साउथ के फिल्ममेकर संतोष कुमार ने तो धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर पर फिल्म की स्क्रिप्ट कॉपी करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल इन तमाम विवादों और कानूनी पछड़ों पर आदित्यधर का कोई बयान नहीं आया है।

‘धुरंधर 2’  के  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हिला मनोरंजन जगत

आपको बता दें, धुरंधर 2 एक स्पाई थ्रिलर मूवी है। जिसने रिलीज के 21 दिनों के अंदर ही 1600 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इसका बजट 300 करोड़ के आस-पास है। मूवी में रणवीर सिंह के अलावा, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे बड़े सितारे हैं। धुरंधर के दोनों ही पार्ट्स में बॉलीवुड के हिट गानों को रिमिक्स करके बजाया गया है। जिसके कारण अब इन्हीं पर लोग कॉपीराइट का केस कर रहे हैं।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dacoit Box Office Collection Day 1

अप्रैल 11, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 23

अप्रैल 11, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 11, 2026

Lara Dutta

अप्रैल 11, 2026

Rashmika Mandanna

अप्रैल 10, 2026

Monalisa

अप्रैल 10, 2026