---Advertisement---

4000 हजार करोड़ की ‘रामायण’ फिल्म के बाद Ranbir Kapoor इस बड़े प्रोजेक्ट में आएंगे नजर, जानें फैंस क्यों हैं एक्साइटेड?

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर आ गया है। इसे दीवाली पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन इस बीच उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट की जमकर चर्चा होने लगी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 1, 2026 11:45 पूर्वाह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor:  बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट हैं। इस दीवाली उनकी मच अवेटेड फिल्म रामायण रिलीज होने वाली है। ये मूवी 4000 हजार करोड़ के बजट पर बन रही है। जिसे दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। इस बीच वो एक और बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। आपको बता दें, ‘रामायण’ के बाद रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे।  इसमें वो बीवी आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ दिखेंगें। 

Ranbir Kapoor रामायण फिल्म के बीच ‘लव एंड वॉर’ में दिखेंगे

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही ‘लव एंड वार ‘फिल्म रणबीर कपूर की आने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बताई जा रही है। 20 साल बाद भंसाली के साथ  रणबीर कपूर की वापसी हो रही है। उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म  सावरिया भी उन्हीं के साथ ही की थी। रणबीर कपूर  ‘रामायण’ के बाद एक बिल्कुल अलग इंटेंस किरदार में नजर आएंगे। इस मूवी का बजट 425 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, शिफाली शाह और जावेद जाफ़री जैसे बड़े बॉलीवुड एक्टर नजर आएंगे।

‘लव एंड वॉर’ कैसी फिल्म होगी?

खबरों की मानें को रणबीर, आलिया और विक्की तीनों लीड एक्टर्स ने अपनी एडवांस फीस छोड़ने का फैसला किया है और वे फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी लेने वाले हैं। ये फिल्म दो सैनिकों और एक लड़की के बीच उलझी मोहब्बत पर आधारित है। कुछ लोगों का मानना है कि, ये संगम और पर्ल और हार्बर की कॉपी है। फिलहाल रणबीर कपूर की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Trailer

अगस्त 1, 2026

Vivek Oberoi

अगस्त 1, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 2

अगस्त 1, 2026

Jana Nayagan Box Office Collection Day 9

अगस्त 1, 2026

Rashmika Mandanna

अगस्त 1, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 1, 2026