---Advertisement---

Ahan Shetty को बटालियन बने देख सुनील शेट्टी हुए गर्वित, बॉर्डर 2 से शानदार इंटेंस लुक ने उड़ाया गर्दा

Ahan Shetty: बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी का लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है इसे देखने के बाद फैंस ही नहीं सुनील शेट्टी भी अपने अंदर के ज्ज्बात बयां करने में पीछे नहीं रहे और उन्होंने इस लुक को शेयर करते हुए जो कहा जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 9, 2025 1:36 अपराह्न

Ahan Shetty
Follow Us
---Advertisement---

Ahan Shetty: सनी देओल दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे सितारों से भरी हुई बॉर्डर 2 के रिलीज को भले ही अभी लंबा समय है लेकिन मेकर्स अपने फैंस को इसे लेकर एक्साइटेड करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। यही वजह है कि पहले वरुण धवन फिर दिलजीत दोसांझ और अब अहान शेट्टी का लुक जारी किया गया है। बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी के इंटेंस लुक को देखकर शायद आपको यकीन ना हो लेकिन एक फौजी के किरदार में वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। वही बेटे की झलक देखकर सुनील शेट्टी एक बाप के तौर पर गर्वित दिखे।

Ahan Shetty ने बटालियन के लुक में इस तरह जीता दिल

बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी के लुक की बात करें तो उनका चेहरा चोटिल नजर आ रहा है। खून बह रहे हैं और वर्दी भी फटी हुई है लेकिन यह साफ नजर आ रहा है कि वह जुनूनी हैं। जो देश के लिए ज्ज्बात देखनेको मिल रहा है। उनका एक्सप्रेशन कमाल का है और इस इंटेंस लुक को शेयर करते हुए अहान शेट्टी ने लिखा, “सरहद हो या समंदर धरती मां का हर बेटा एक ही कसम निभाता है। ” इस तस्वीर को कुछ ही देर में लगातार लाइक्स मिल रहे हैं और बॉर्डर 2 एक्टर चर्चा में आ गए हैं।

बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी को देख क्या बोले सुनील शेट्टी

वहीं दूसरी तरफ अपने बेटे के पोस्ट को देखकर सुनील शेट्टी भी अपने ज्ज्बात को संभाल नहीं पाए और उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा, “सम्मान अपने निशान छोड़ जाता है और हिम्मत तुम पर अच्छी लग रही है बेटा।” इसके साथ उन्होंने इविल आई वाली इमोजी शेयर करते हुए दिखे।

जहां तक बात करें बॉर्डर 2 की तो अनुराग सिंह के निर्देशन में यह 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है जिसमें सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, वरुण धवन और अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं।।फिलहाल इस फिल्म के लिए लोग इंतजार में हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026