---Advertisement---

Diljit Dosanjh: ‘इस देश के आसमान में…’ फाइटर पायलट बनकर चौतरफा जीता बॉर्डर 2 एक्टर ने लोगों का दिल, पहचानना हुआ मुश्किल

Diljit Dosanjh: बॉर्डर 2 से दिलजीत दोसांझ का लुक शेयर किया जाए जिसे देखने के बाद यूजर्स क्रेज़ी नजर आ रहे है। देश के लिए जांबाजी दिखाने के लिए तैयार रहने वाले दिलजीत का अंदाज इसे खास बनाता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 1, 2025 1:24 अपराह्न

Diljit Dosanjh
Follow Us
---Advertisement---

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ वह नाम जो बहुत जल्द सनी देओल और वरुण धवन के अलावा अहान शेट्टी के साथ बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं। वही इस सबके बीच फाइटर पायलट के तौर पर उनकी पहली झलक दिखाई गई जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। कहने में दो राय नहीं है कि इसे देखकर आपको शायद यकीन ना हो और आप जूम करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस पोस्ट में काफी अलग नजर आ रहे हैं लेकिन फैंस के बीच वह क्रेज दिखाने में कामयाब हुए हैं। लोग उनपर प्यार लुटा रहे हैं। आइए देखते हैं बॉर्डर 2 से खास झलक जो चर्चा में है।

Diljit Dosanjh के बॉर्डर 2 से फर्स्ट लुक ने लोगों को बनाया दीवाना

बॉर्डर 2 मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ की तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इस देश के आसमान में गुरु के बाज पहरा देते हैं।” इस दौरान दिलजीत दोसांझ की जो झलक दिखाई गई है वह काफी खास है। हाथ में पिस्तौल, आंख में देश के दुश्मनों के लिए गुस्सा और इंटेंस लुक के साथ माथे पर खून के निशान लोगों को एक्साइटेड कर रहा है। बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ फाइटर पायलट के किरदार में दिखाई देंगे और यही वजह है कि फैंस इस फर्स्ट लुक को देखकर क्रेजी हो चुके हैं।

जुनूनी दिखे दिलजीत दोसांझ ने लोगों का जीता दिल

इसके अलावा दिलजीत दोसांझ ने एक और वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह काफी जुनूनी नजर आते हैं। संदेशे आते हैं बैकग्राउंड ट्यून के साथ वह देश के लिए जाबांज अंदाज में नजर आए जो आपको फिल्म के लिए एक्साइटेड कर सकता है। फाइटर पायलट के किरदार में उन्हें देखकर दीवाने हो गए और उनकी तारीफ करते हुए दिखे है।

कब हो रही बॉर्डर 2 रिलीज

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनने वाली बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है। इस खास दिन का लोगों के बीच खुमार अलग ही देखा जा रहा है क्योंकि देशभक्ति पर आधारित फिल्म में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन दिखाई दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026