---Advertisement---

Sunny Deol: ‘मेरे दिल से दुनिया के लिए…’ बर्थडे पर चाहने वालों के लिए ‘गबरू’ बनकर जीता दिल, बताया क्या है ताकत के सही मायने

Sunny Deol: बहुत जल्द गबरू बनकर धमाका करने के लिए तैयार सनी देओल ने फर्स्ट लुक को जारी किया। मोशन पोस्टर देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 19, 2025 3:35 अपराह्न

Sunny Deol
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol: बहुत जल्द बॉर्डर 2 में नजर आने वाले सनी देओल आज यानी 19 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। यह साल उनके फैंस के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि उनकी एक और फिल्म की अनाउंसमेंट उनके जन्मदिन पर कर दी गई है। गबरू बनकर लोगों का दिल जीतने के लिए सनी देओल बहुत जल्द सिनेमाघर में आने वाले हैं जिसकी झलक दिखा दी गई है। सनी देओल बर्थडे के मौके पर लोगों के बीच चर्चा में आ गए हैं। गबरू से फर्स्ट लुक ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है इसमें खास।

क्यों गबरू को लेकर Sunny Deol हुए इमोशनल

सनी देओल ने एक मोशन पोस्टर जारी करते हुए गबरू फिल्म की अनाउंसमेंट की है और इसके साथ ही लिखा ” ताकत वह नहीं है जो आप दिखते हैं ताकत वह है जो आप करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। यहां आप सभी के लिए कुछ है जो इंतजार कर रहे थे। गबरू सिनेमा घरों में 13 मार्च 2026। साहस विवेक और करुणा की कहानी मेरे दिल से दुनिया के लिए।”

गबरू से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार सनी देओल

वहीं सनी देओल के गबरू की बात करें तो शशांक उदापुरकर के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी लेकिन गबरू में उनके अंदाज को मोशन पोस्टर में देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए और उन्हें ऑल टाइम फेवरेट बता रहे हैं। जाहिर तौर पर बर्थडे का यह मौका सनी देओल के फैंस के लिए काफी खास है क्योंकि एक और फिल्म से वह धमाका करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म उनके करियर की सबसे इमोशनल फिल्म होने वाली है जिसमें वह अपने किरदार से लोगों को भावुक करने की तैयारी में हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ सनी देओल बॉर्डर 2 में भी नजर आने वाले हैं जो गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर रिलीज हो सकती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026