---Advertisement---

क्या Aishwarya Rai Abhishek Bachchan अभी भी हैं साथ! I Want To Talk एक्टर ने कहा कुछ ऐसा जो हेटर्स के लिए है तमाचा

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय संग तलाक की खबर के बीच अभिषेक बच्चन ने कुछ ऐसा कहा जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। निश्चित तौर पर यह कपल के फैंस के लिए पॉजिटिव इशारा है कि अभी भी वे साथ में है। आइए जानते हैं आखिर एक्टर ने क्या कहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 25, 2024 9:01 अपराह्न

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के रिश्ते पर फिलहाल फैंस की नजर सबसे ज्यादा बनी हुई है। इस हाई प्रोफाइल शादी में तनातनी की खबरें जब से आई है लोग इस पर बातें बनाने में पीछे नहीं हैं। जहां कपल के हेटर्स मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं तो वहीं इस पर बच्चन फैमिली की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। अब हाल ही में ‘द हिंदू’ को दिए इंटरव्यू में आई वांट टू टॉक (I Want To Talk) Actor अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन की तारीफ करते हुए उन्हें शुक्रिया कहा है। वहीं इसके बाद तलाक की खबरों के बीच यह खबरें आने लगी कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक साथ ही हैं। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा माजरा।

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai की वजह से कर पा रहे काम

फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ को लेकर सुर्खियों में फिलहाल अभिषेक बच्चन बने हुए हैं और ऐसे में वह अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर बात करते हुए नजर आए। तमाम अटकलों के बीच उन्होंने कहा है, “मैं अपने आप को काफी भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे बाहर आकर फिल्मों में काम करने का मौका मिलता है क्योंकि मुझे पता है कि आराध्या को ऐश्वर्या अच्छे से संभाल रही है। वह उसके लिए घर पर मौजूद है। मैं ऐश्वर्या का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।”

Aishwarya Rai की बात करते हुए बचपन को किया Abhishek Bachan ने किया याद

इससे आगे अभिषेक बच्चन अपनी मां की तारीफ करते हुए नजर आए और उन्होंने कहा कि मुझे भी बचपन में माता और पिता दोनों का प्यार मिला क्योंकि मेरी मां ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर घर को संभाला। वह मेरी परवरिश में लग गई ऐसे में मुझे अपने पिता की कमी कभी महसूस नहीं हुई। दरअसल जया बच्चन ने अपने काम से पहले बच्चे को चुना था।

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai का फिल्मी करियर और पर्सनल लाइफ

2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी हुई है और 2011 में दोनों की बेटी आराध्या का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के बाद अभी ऐश्वर्या राय धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाती गई और लंबे समय से वह फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। आखिरी बार उन्हें ‘पोनियन सेल्विन 2’ में देखा गया था तो वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन लगातार फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ रिलीज हुई है जो सूजीत सरकार के निर्देशन में बनी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026