---Advertisement---

भोजपुरी एक्ट्रेस Akanksha Dubey ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, होटल में फंदे से लटकता मिला शव

Akanksha Dubey Suicide:: बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का सारनाथ के एक होटल में फंदे से शव लटकता मिला है। एक्ट्रेस के फैंस के लिए यह काफी चौंकाने वाली खबर है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। उन्होंने भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्मों से अपनी एक खास पहचान बनाई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 26, 2023 1:06 अपराह्न | Updated: मार्च 26, 2023 4:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के सारनाथ के एक होटल में ख़ुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक होटल के कमरे में फंदे से लटकता शव मिला है। भोजपुरी इंडस्ट्री के फैंस के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं है। उनकी खुदकुशी की खबर लोगों के लिए काफी चौंकाने वाली है क्योंकि उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी है। फिलहाल पुलिस की तरफ से जांच जारी है और खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है।

फिल्मों में काम कर बनाई है अलग पहचान

एक्ट्रेस की मौत से फैंस को गहरा झटका लगा है और वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर किस मजबूरी में आकांक्षा ने यह कदम उठाया। आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली है। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है। वह ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस की मौत से फैंस के बीच सन्नाटा है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: क्या ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म? शहनाज गिल ने किया बड़ा खुलासा

डिप्रेशन को झेल चुकी थी आकांक्षा

रिपोर्ट्स की माने तो वह तीन साल की उम्र से मुंबई में रह रही हैं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे लेकिन आकांक्षा को एक्टिंग में दिलचस्पी थी। उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाया और 17 साल की उम्र अपने सपने को जीने लगी। वहीं एक्ट्रेस 2018 में डिप्रेशन में जाने के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। कुछ समय तक पर्दे से दूर रहने के बाद वह म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। वह खेसारी लाल यादव के साथ ‘नाच के मलकिनी’ में अलग अंदाज में नजर आई थी। अब उनका यूं दुनिया छोड़कर जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026