---Advertisement---

Akanksha Dubey Suicide: मौत से पहले आकांक्षा ने अक्षरा सिंह को किया था मैसेज, पूछा था ये सवाल

Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे की आत्महत्या पर उनका हर एक फैन गमगीन है वहीं भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों ने भी शोक व्यक्त किया है। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बताया कि शनिवार को उन्हें आकांक्षा का एक मैसेज आया था जिसमे उन्होंने पूछा था ,"कहा हो दीदी, वाराणसी में", पर किसी कारणवश आगे बात नहीं हो पाई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2023 1:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Akanksha Dubey Suicide: बीते रविवार भोजपुरी इंडस्ट्री से बेहद गमगीन करने वाली खबर सामने आई। हर कोई इस बात को जानकर हैरान रह गया कि एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। जी हां रविवार की सुबह वाराणसी के एक होटल के कमरे से आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे पर लगता मिला। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि इस खुशमिजाज और चुलबुली एक्ट्रेस ने इतना खौफनाक कदम कैसे उठा लिया।

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फूट फूटकर रोई थी आकांक्षा

इस मामले में कई ऐसे सवाल है जिनके जवाब न तो एक्ट्रेस के परिवार के पास है और न ही पुलिस इनका कुछ जवाब दे पाई है। आत्महत्या के एक दिन पहले शनिवार शाम को आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी और न जाने किस बात पर वो अपने फैंस के आगे बुरी तरह रोई थी। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर कोई सिर्फ इतना जानता है कि एक्ट्रेस कुछ तो कहना चाहती थी पर ये राज़ अब उन्हीं के साथ चला गया।

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: क्या ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म? शहनाज गिल ने किया बड़ा खुलासा

अक्षरा सिंह के बयान ने खड़े किए सवाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा ने आकांक्षा की तस्वीर शेयर कर कहा, “क्या लिखूं क्या कहूं समझ नहीं आ रहा। कल का तुम्हारा मेसेज कहा हो दीदी वाराणसी में ? मुझे अब तक यक़ीन नहीं हो रहा है ये वही इतनी बहादुर लड़की है जिसने अपने माता पिता को उम्मीद , एक बेहतर ज़िंदगी देने की सोच रखी थी। लड़कियों अब भी वक़्त है जागो और कुछ गलत करने से पहले अपने माता पिता का एक बार सोचो।”

बेहद परेशान हैं अक्षरा

वहीं अक्षरा सिंह को लगता है कि क्या आकांक्षा उनसे कुछ कहना चाहती थी या कोई ऐसी बात थी जो उन्हें बेहद परेशान कर रही थी। अब अक्षरा सिंह का सवाल कितना सही है ये तो मामले की छानबीन के बात ही साफ हो पाएगा पर इस उम्र में एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का इंडस्ट्री को अलविदा कहना बड़े ही दुख की बात है और उनकी कमी उनके चाहने वालों को हमेशा खलेगी।

नई फिल्म की शूटिंग होने वाली थी शुरू

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह आकांक्षा को शूटिंग के लिए निकलना था और उनकी नई फिल्म फ्लोर पर आ चुकी थी। सबके साथ उनका व्यवहार बेहद सामान्य था और किसी को अंदेशा नहीं था कि उनके अंदर क्या चल रहा है। आकांक्षा दुबे अपनी शूटिंग के सिलसिले में ही वाराणसी आई हुई थी। वहीं बीते दिन ही उनका गाना रिलीज हुआ जिसमें वह पवन सिंह के साथ नजर आई थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026