---Advertisement---

सुसाइड के बाद पहली बार रोते-बिलखते हुए Akanksha Dubey का वीडियो आया सामने, अब नहीं बच पाएंगे समर सिंह!

Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत से मानो भोजपुरी इंडस्ट्री हिल गयी थी। वहीं अब उनका एक नया वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह समर सिंह पर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। वह यह कह रही हैं कि उनकी मौत के लिए जिम्मेदार समर सिंह होंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 19, 2023 6:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Akanksha Dubey: पिछले कुछ समय पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में मानो सूनामी आ गयी थी जब यह पता चला कि आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। एक्ट्रेस भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गयी हैं लेकिन पुलिस अभी भी जांच में जुटी हुई है। इस बीच अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें आकांक्षा रोते-बिलखते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग रह गया है क्योंकि एक्ट्रेस इसमें समर सिंह को अपनी मौत का जिम्मेदार बता रही हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

क्या है इस वीडियो में खास

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया एक कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आकांक्षा यह का रही है कि “मैंने क्या गलती की है मुझे नहीं पता लेकिन मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती हूं। अगर मुझे कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी समर सिंह की है।” वीडियो में एक्ट्रेस बार-बार इस बात को रिपीट कर रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस फूटफूट कर रो रही हैं और अपनी मौत के लिए समर सिंह को जिम्मेदार बता रही हैं। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह वीडियो कब की है और यह अब कैसे वायरल हुई है।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: जब रोडीज के ऑडिशन में Raghu Ram ने की थी इस बॉलीवुड स्टार की खूब बेइज्जती, जमकर लगाए क्लास

लगातार समर सिंह से पुलिस कर रही है पूछताछ

आकांक्षा की मौत के बाद समर सिंह फरार हो गए थे। वहीं एक्ट्रेस की फैमिली की तरफ से उनपर तमाम आरोप लगाए जा रहे थे। बाद में समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था वहीं इस मामले में उनसे पूछताछ लगातार जारी है।

डेट कर रहे थे समर सिंह

रिपोर्ट्स की माने तो समर सिंह और आकांक्षा दुबे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा जा रहा है कि सुसाइड करने से पहले आकांक्षा ब्रेकअप की पार्टी करके वापस आई थी। इस दौरान वह नशे में थी। वहीं बाद में वाराणसी के सारनाथ में होटल में आकांक्षा दुबे का शव फंदे से लटका हुआ मिला था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026