---Advertisement---

जद हदीद के बाद अब इस कंटेस्टेंट को किस करना चाहती है Akanksha Puri! मीका सिंह संग शादी को लेकर कहीं ये बड़ी बात

Akanksha Puri: आकांक्षा पुरी बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने के बाद से लगातार चर्चा में है। जहां एक तरफ उनकी मीका सिंह के साथ रिलेशनशिप और शादी की खबरें लगातार लाइमलाइट में है वहीं जद हदीद के साथ टास्क के दौरान फ्रेंच किस भी सुर्खियों में है। इस किस के लिए उन्हें काफी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2023 3:15 अपराह्न

Akanksha Puri
Follow Us
---Advertisement---

Akanksha Puri: आकांक्षा पुरी बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने के बाद से लगातार चर्चा में है। जहां एक तरफ उनकी मीका सिंह के साथ रिलेशनशिप और शादी की खबरें लगातार लाइमलाइट में है वहीं जद हदीद के साथ टास्क के दौरान फ्रेंच किस भी सुर्खियों में है। इस किस के लिए उन्हें काफी नेगेटिव कमेंट भी सुनने को मिल रहे हैं लेकिन आकांक्षा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आकांक्षा ने खुद कहा है कि उन्हें इस बात का अफसोस नहीं है।

मीका और आकांक्षा के बीच रिलेशन की खबर

आकांक्षा ने कहा है कि उन्होंने यह सब एक टास्क को जीतने के लिए किया था और उन्होंने जीता भी इसलिए उन्हें इस बात का अफसोस नहीं है। इतना ही नहीं एक इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा मीका सिंह संग रिलेशनशिप को लेकर भी बात करती हुई नजर आई। आइए जानते हैं आखिर क्या है मीका और आकांक्षा के बीच की सच्चाई।

क्या आकांक्षा बनेंगी मीका की दुल्हनिया

हाल ही में ‘मीका दी वोटी’ शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाली आकांक्षा पुरी ने इस शो को जीता था। उन्होंने खुलेआम इस बात को साबित कर दिया था कि मीका के लिए उनसे परफेक्ट लड़की नहीं मिल सकती। वहीं खबर आ रही थी कि दोनों एक दूसरे को पहले से डेट कर रहे थे। इस सबके बीच आकांक्षा ने कहा है कि “किसी भी शादी को निभाने के लिए यह जरूरी है कि दोनों के बीच में दोस्ती हो और मेरे और मीका के बीच ऐसा है। फिलहाल वह भी अपने काम में व्यस्त चल रहे हैं और मैं भी। अगर हम दोनों उस हिसाब से क्लोज आए तो हो सकता है हम शादी कर ले लेकिन फिलहाल तो नहीं।”

12 साल से दोस्त हैं मीका और आकांक्षा

गौरतलब है कि आकांक्षा और मीका एक दूसरे को करीब 12 साल से जानते हैं और वह क्लोज फ्रेंड हैं। कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जाता है कि वे एक दूसरे को डेट भी कर चुके हैं लेकिन इस बारे में आकांक्षा ने साफ इंकार कर दिया है। अभी हाल ही में उन्होंने शादी को लेकर अपनी पूरी सच्चाई बता दी है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या मीका और आकांक्षा एक दूसरे से करते हैं।

इस एक्टर से शादी करना चाहती है आकांक्षा

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जब होस्ट आकांक्षा से पूछते हैं कि सलमान खान, जद हदीद और अविनाश सचदेव में से आप किसे डेट किससे शादी और किसे हुकअप करना चाहेंगे? इसपर आकांक्षा कहती है कि “वह शादी सलमान से करेंगी तो और वह जद को किस कर चुकी है तो इसलिए वह अविनाश सचदेव को किस करना चाहेगी और जद के साथ हुकअप करेंगी।” सोशल मीडिया पर यह वीडियो फिलहाल काफी वायरल हो रहा है और आकांक्षा पुरी अलग अंदाज की वजह से चर्चा में आ गई हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026