---Advertisement---

Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 4: साउथ सुपर स्टार नंदमुरी बालाकृष्ण के तांडव को ऑडियंस ने क्यों नकारा? बड़े बजट से बनी मूवी दर्शकों को तरसी

Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 4: साउथ सुपर स्टार नंदमुरी बालाकृष्ण की फिल्म 'अखंडा 2- तांडवम्' का रिलीज के चौथे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिर गया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 16, 2025 12:18 अपराह्न

Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 4: 12 दिसंबर को साउथ सुपर स्टार नंदमुरी बालाकृष्ण की फिल्म ‘अखंडा 2- तांडवम्’ को रिलीज किया गया था। भारी-भरकम बजट से बनी इस मूवी ने चौथे ही दिन दम तोड़ दिया है। अखंड 2 एक पौराणिक घटना पर आधारित फिल्म है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। काफी लोगों को लग रहा था कि, ये रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को टक्कर देगी। लेकिन अफसोस साउथ की इस मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में चौथे दिन ही गिरावट आ गई है। इस फिल्म में सलमान खान की ‘बरंगी भाई जान’ मूवी की मुन्नी बनी हर्षिली मल्होत्रा का अहम किरदार है।

Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 4 में आयी भारी गिरावट

‘अखंडा 2- तांडवम्’ का बजट लगभग 200 करोड़ के आस-पास है। ऑपनिंग डे पर इस मूवी ने 8 करोड़ रुपए कमाए थे। वीकेंड पर ये कलेक्शन 22.5 करोड़ और 15.5 करोड़ रहा है। तीन-चार दिन तक तो इसकी कमाई ठीक चल रही थी लेकिन तौथे दिन इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।

शुरुआती कमाई के आंकड़े 5.35 करोड़ रुपए हैं। नंदमुरी बालाकृष्ण की इस मूवी ने भारत में 66.45 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्ड वाइड ये मूवी 89.35 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। बड़े बजट से बनी इस साउथ फिल्म की कमाई मेकर्स को टेंशन में डाल रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

अखंडा 2- तांडवम्’ की स्टोरी और कलेक्शन गिरने का कारण

‘अखंडा 2- तांडवम्’ फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो ये एक पौराणिक कथाओं जैसी लगती है। इसमें एक्टर नंदमुरी बालकृषण अपनी भांजी को विदेशी वायरल से बचाते हुए दिखे हैं। इसमें उन्होंने बीमारी से लड़ने के लिए आध्यात्मिक शक्तियों का सहारा लिया है। इसमें महाकुभ मेले की झलक भी देखने को मिलेगी। क्योंकि यहीं पर जानलेवा वायरल फैलता है। जिसका एंटीडोट बनाते हुए नंदमुदी दिखे हैं। अंखड 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आयी इस गिरावट का कारण कुछ लोग ‘धुरंधर ‘ का क्रेज मान रहे हैं। रणवीर सिंह की ये बॉलीवुड फिल्म देश और दुनिया में अपने कलेक्शन से तबाही मचाए हुए है। आपको बता दें, अखंड पार्ट वन ने वर्ल्ड वाइड 125 करोड़ के आस-पास कमाई की थी।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

फ़रवरी 1, 2026

The Great Indian Kapil Show 4

फ़रवरी 1, 2026

Urfi Javed

फ़रवरी 1, 2026

Veer Paharia

फ़रवरी 1, 2026

Laughter Chefs 3

फ़रवरी 1, 2026

Rashmika Mandanna

फ़रवरी 1, 2026