---Advertisement---

Aamir Khan संग 17 साल बाद होगी Akshay Kumar की भिडंत, क्रिसमस 2024 पर किस फिल्म को मिलेगा फैंस से प्यार!

Akshay Kumar Aamir Khan:आमिर खान और अक्षय कुमार एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि अच्छा जहां 'वेलकम 3' से क्रिसमस 2024 में तड़का लगाने आएंगे वहीं अक्षय कुमार भी अपने प्रोडक्शन के अंदर बनने वाली एक फिल्म में नजर आएंगे।अभी देखना दिलचस्प होने वाला है कि बॉक्स ऑफिस पर किसका जादू ज्यादा चल पाता है और किसे खानी पड़ेगी मात।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2023 2:27 अपराह्न

Aamir Khan vs akshay kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar Aamir Khan: बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद कुछ समय ब्रेक लेने के बाद एक बार फिर एक्टर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म बहुत जल्द फ्लोर पर आने वाली है। इतना ही नहीं फिल्म का टाइटल तो अभी जारी नहीं किया गया लेकिन रिलीज तारीख को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। जी हां, यह खबर फैंस के लिए वाकई किसी खुशखबरी से कम नहीं है। लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो आमिर खान की अगली फिल्म क्रिसमस 2024 पर रिलीज हो सकती है वहीं अभी माना जा रहा है कि आमिर की फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म के साथ टक्कर देती हुई नजर आएगी। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

कब फ्लोर पर आएगी फिल्म

आमिर खान की फिल्म को लेकर फिलहाल कोई खास जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी यह फिल्म क्रिसमस 2024 पर रिलीज हो सकती है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि आमिर 20 जनवरी 2024 से यह फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। खास बात यह है कि आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म में आमिर खुद ही लीड स्टार के तौर पर नजर आएंगे। फैंस को आमिर खान की फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आखिरी बार आमिर ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी।

आमिर खान को बॉक्स ऑफिस पर करनी पड़ेगी मशक्कत

बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने के लिए आमिर खान को इस फिल्म से भी काफी मशक्कत करनी पड़ेगी क्योंकि अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम 3’ यानी ‘वेलकम टू द जंगल’ क्रिसमस 2024 पर ही रिलीज होगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों के बीच घमासान देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। जहां वेलकम सिक्वल को देखने के लिए लोगों के बीच उत्साह बरकरार है क्योंकि इसके दोनों सीक्वल को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं आमिर खान की फिल्म को लेकर भी लोगों के बीच काफी क्रेज है। ऐसे में आने वाला समय ही बताया कि किस फिल्म का जादू ज्यादा चल पाता है।

17 साल बाद होने वाली है टक्कर

इससे पहले भी साल 2007 में अक्षय और आमिर की बॉक्स ऑफिस पर भिडंत देखने को मिली थी जब आमिर खान की फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ तो अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम’ एक साथ रिलीज हुई थी। उस समय बॉलीवुड फिल्मों को देखना लोग काफी पसंद कर रहे थे और ऐसे में कमाई के मामले में दोनों फिल्में हिट साबित हुई थी। अब एक बार फिर दोनों के बीच का घमासान देखना दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026

Peyush Bansal

अप्रैल 16, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 16, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026