---Advertisement---

कभी Akshay Kumar और Raveena Tandon एक-दूसरे पर छिड़कते थे जान, सगाई होने के बावजूद इस एक वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी

Akshay Kumar and Raveena Tandon: अक्षय कुमार बहुत जल्द रवीना टंडन के साथ एक बार फिर नजर आने वाले हैं। दोनों किसी समय में आशिकों की लिस्ट में शामिल थे। वे एक दूसरे पर जान लुटाने में पीछे नहीं थे लेकिन सिर्फ एक वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया। उनका प्यार शादी तक नहीं पहुंच सका था और रवीना टंडन इस बारे में अक्षय कुमार पर आरोप लगा चुकी हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 11, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Akshay Kumar and Raveena Tandon
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar and Raveena Tandon: बॉलीवुड की कई जोड़ियां ऐसी रही है जो किसी समय में एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते थे लेकिन किसी वजह से उनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक नाम है अक्षय कुमार और रवीना टंडन की। 90 के दशक में दोनों अपनी लव स्टोरी के लिए जाने जाते थे। वे एक समय में एक दूसरे के लिए कुछ भीकरने के लिए तैयार थे। यहां तक कहा जाता है कि रवीना अक्षय संग शादी करने की वजह से करियर को भी छोड़ चुकी थी और हाउसवाइफ बनने का वादा कर चुकी थी। हालांकि अक्षय की एक गलती की वजह से रवीना ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया। ऐसे में एक बार फिर अक्षय और रवीना की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम 3’ यानी ‘वेलकम टू द जंगल’।

रवीना ने अक्षय को बताया था ‘दिल फेक आशिक’

जब से यह खबर सामने आई कि लगभग 19 साल के बाद बड़े पर्दे पर रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी साथ नजर आने वाली है तो उनकी लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही है। इसे लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही है। कहा जाता है कि किसी समय में ये एक दूसरे पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहते थे। हालांकि अक्षय कुमार उस समय में दिल फेक आशिक होते थे। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि दोनों की शादी की खबरें खूब लाइमलाइट में रही। ऐसा हम नहीं बल्कि रवीना टंडन ने खुद इस बात को एक इंटरव्यू में बताया जिस वजह से उन्होंने अक्षय संग रिलेशनशिप को खत्म कर दिया।

इस वजह से एक नहीं हो सके रवीना टंडन और अक्षय कुमार

अगर रिपोर्ट्स की माने तो रवीना टंडन और अक्षय कुमार एक दूसरे के लिए काफी सीरियस थे। इसी वजह से दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। बावजूद इसके अक्षय और शिल्पा शेट्टी की बढ़ती नजदीकियों की वजह रवीना टंडन ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। सगाई के बाद भी यह लव स्टोरी अधूरी रह गई थी हालांकि बाद में शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार भी साथ नहीं रहे। शिल्पा का भी दिल टूट गया था वहीं रवीना के साथ एक्टर की ब्रेकअप की खबरें भी काफी लाइमलाइट में रही थी।

19 साल बाद इस फिल्म में दिखेंगे यह कपल

उस समय अक्षय कुमार टॉप एक्टर की लिस्ट में शुमार थे और ऐसे में उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया था। रवीना के साथ उनकी लव स्टोरी तो जग जाहिर है हालांकि बाद में ट्विंकल खन्ना के साथ शादी करने के बाद एक्टर ने लोगों को चौंका दिया। वहीं अब मोहरा फिल्म में नजर आने के बाद यह जोड़ी एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार है। 19 साल के बाद कपल फिल्म ‘वेलकम 3’ में दिखाई देने वाले हैं तो एक्साइटमेंट होना तो लाजमी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026