---Advertisement---

Akshay Kumar ने पानी के अंदर किया हैरतअंगेज वर्कआउट, देख यूजर्स बोले- ‘जुबा केसरी गुटखा खाने से ऐसी ताकत आती है क्या’

Akshay Kumar: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें वह पानी के अंदर वर्कआउट करते हुए नजर आए। इसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं और यूजर्स इस पर जमकर चुटकी ले रहे हैं। वीडियो में अक्षय कुमार पानी के अंदर डंबल उठाते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2023 4:31 अपराह्न | Updated: सितम्बर 22, 2023 7:52 अपराह्न

Akshay Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar: बॉलीवुड के फिट एक्टर की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम शामिल है। उनकी फिटनेस रूटीन और स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल को लेकर आए दिन खबरें वायरल होती है लेकिन लेटेस्ट वीडियो को देखने के बाद शायद आप चौंक जाएंगे। अक्षय कुमार के वर्कआउट पर आपकी भी निगाहें थम जाएगी। इसे देख आप भी सोचने लगेंगे कि आखिर अक्षय क्या करने की कोशिश कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को देख फैंस हैरान रह गए हैं और यह वाकई काफी अलग और अजीबोगरीब है।

पानी के अंदर वर्कआउट कर रहे अक्षय

यह सच है कि फिटनेस को लेकर अक्षय का कोई जवाब नहीं है लेकिन इस वीडियो में अक्षय पानी के अंदर एक्वा वर्कआउट करते हुए नजर आए। इसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। दरअसल इस वीडियो में अक्षय कुमार पानी के अंदर मास्क पहनकर वर्कआउट कर रहे हैं और लोग इसे देखकर हैरान है। पहले वह पानी में डुबकी लगाते हैं वही बाद में डंबल से भी वर्कआउट करते हुए दिखाई देते हैं जो वाकई काफी अलग है।

वीडियो देख यूजर्स ले रहे चुटकी

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स धड़ल्ले से चुटकी ले रहे हैं। वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “जुबा केसरी गुटखा खाने से ऐसी ताकत आती है क्या।” वही एक और यूजर का कहना है, “क्या फायदा यह सब करने से मूवी तो फ्लॉप ही होनी है। एक और यूजर ने कहा, “सही समय पर इस कनाडाई ने इंडिया की नागरिकता ले ली है।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “बच गए बेटे नहीं तो कनाडा जाना पड़ता।” एक यूजर ने कहा, “अभी ओवर एक्टिंग हो गया तो एक और यूजर ने कहा, “यह एकदम पागल है।” सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026