---Advertisement---

पीएम मोदी के बर्थडे पर प्रेरित होकर Alia Bhatt और रणबीर कपूर ने ली 20 स्कूलों के लिए ये जिम्मेदारी, लोगों के रिएक्शन कर देंगे हैरान

Alia Bhatt: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रणबीर कपूर के साथ एक्ट्रेस ने खुद को किया संकल्पित, आइए जानते हैं दिस स्कूलों को लेकर किस जिम्मेदारी को उठाने की वजह से वह चर्चा में आ गए हैं और लोग किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2026 10:55 पूर्वाह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर देशभर में उनके चाहने वालों ने उन्हें अलग-अलग तरीके से बधाई दी जहां सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा बनकर भी लोगों ने खुद को संकल्पित किया। वहीं इस लिस्ट में आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड स्टार कपल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 20 स्कूलों के कायाकल्प करने की जिम्मेदारी ली है। इस बारे में पूरी जानकारी लोगों को दी है। आइए जानते हैं इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने क्या कहा है।

Alia Bhatt ने 20 स्कूलों के कायाकल्प को लेकर पीएम मोदी से कहीं ये बात

रणबीर कपूर भले ही सोशल मीडिया पर ना हो लेकिन आलिया भट्ट के इस पोस्ट में उनका भी जिक्र हुआ है जहां एक्ट्रेस ने लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई! आपके लिए आने वाला साल सेहतमंद और खुशहाल हो। सेवा संकल्प अभियान की भावना मिलकर काम करने और दूसरों की मदद करने के एक शानदार नज़रिए को दिखाती है। इस दिन को यादगार बनाने और इस काम में मदद करने के लिए, रणबीर और मैं बीएमसी की सलाह के मुताबिक 20 स्कूलों को ठीक करने का वादा कर रहे हैं, ताकि हमारे बच्चों के सीखने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर और बेहतर सुविधाओं वाली जगहें बन सकें।”

आलिया और रणबीर की नेकदिली को लेकर क्या बोल रहे लोग

आलिया भट्ट के इस पोस्ट को देखने के बाद जहां फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके नेकदिली की सराहना करते हुए नहीं थक रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे सिर्फ लाइमलाइट का ट्रिक बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आप स्कूलों के कायाकल्प की बजाय किसी गांव को गोद क्यों नहीं ले लेते हैं। जहां एक यूजर ने लिखा इन्हें भी राजनीति में आना है और टिकट चाहिए इसलिए ये ऐसा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने हद पार करते हुए इसे चापलूसी करार दे दिया हालांकि यह तो सिर्फ फैंस और हेटर्स की अपनी अपनी प्रतिक्रिया है।

 

इन फिल्मों में दिखेंगे रणबीर-आलिया

जाहिर तौर पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिस तरह से खुद को संकल्पित किया उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द कपल एक साथ लव एंड वार में नजर आने वाले हैं तो वहीं रणवीर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रामायण में दिखाई देंगे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026