---Advertisement---

Alia Bhatt से पहले इन सेलिब्रिटीज के साथ भी हुआ है पैपराजी कांड, प्राइवेट फोटोज लीक होने पर मचा था बवाल

Alia Bhatt: हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की प्राइवेट फोटो लीक हुई जिसके बाद उन्होंने मीडिया को जमकर लताड़ा। सेलेब्स को कैमरे पर कई बार जबरदस्ती उतार दिया जाता है लेकिन अगर गौर करें तो उनकी अपनी एक निजी जिंदगी है जो उन्हें प्राइवेट रखना पसंद है। हालांकि कभी-कभी कुछ प्राइवेट फोटो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2023 6:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की प्राइवेट फोटो लीक हुई जिसके बाद उन्होंने मीडिया को जमकर लताड़ा। सेलेब्स को कैमरे पर कई बार जबरदस्ती उतार दिया जाता है लेकिन अगर गौर करें तो उनकी अपनी एक निजी जिंदगी है जो उन्हें प्राइवेट रखना पसंद है। हालांकि कभी-कभी कुछ प्राइवेट फोटो लीक होने पर सेलेब्स पैपराजी पर जमकर हमलावार होते हैं। आलिया भट्ट ही नहीं इससे पहले भी कई सेलेब्रिटीज की प्राइवेट तस्वीरें मीडिया में लीक हुई और बाद में इस वजह से काफी बवाल हुआ था।

आलिया भट्ट की प्राइवेट फोटो लीक

दरअसल आलिया भट्ट अपने घर के लिविंग एरिया में बैठी हुई थी तभी दो शख्स ने कैमरे से उनकी तस्वीर उतार ली। बाद में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए मीडिया पर करारा वार किया और कहा कि ”यह निजता का हनन है।”

ये भी पढ़ें: स्वरा और फहद की शादी पर Sadhvi Prachi का बड़ा बयान, कहा- ‘जल्द होगा तलाक या श्रद्धा की तरह मिलेंगे 35 टुकड़े’

ब्रिटनी स्पीयर्स भी झेल चुकी है दर्द

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्रिटनी स्पीयर्स भी इस दर्द को झेल चुकी है। जब एक्ट्रेस दूसरी बारे प्रेग्नेंट थी और अपने पहले बच्चे को लेकर आ रही थी तो उनके पीछे 300 पैपराजी पड़ गए थे।

जाह्नवी कपूर भी होती हैं पैपराजी कांड की शिकार

जाह्नवी कपूर को कई बार जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। एक्ट्रेस ने आलिया की घटना को लेकर कहा कि उनके साथ भी कई बार ऐसा ही चुका है जब जिम से उनकी तस्वीरें लीक कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि बिना इजाजत के शीशे से तस्वीरें ली जाती है।

अनुष्का शर्मा की बेटी भी हुई थी शिकार

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी अब तक मीडिया के सामने नहीं आई है। हालांकि कई बार वामिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है और इसके लिए कपल पैपराजी को लताड़ भी लगा चुके हैं।

कैटरीना और रणबीर की प्राइवेट फोटो हुई थी लीक

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर किसी समय में एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस दौरान दोनों की प्राइवेट तस्वीरें लीक हुई थी जिसमें वे किसी हॉलिडे पर स्पॉट हुए थे।

ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chandrika Gera Dixit

मार्च 4, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 4, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5

मार्च 4, 2026

Toxic Release Date

मार्च 4, 2026

Zendaya

मार्च 4, 2026

Elnaaz Norouzi

मार्च 4, 2026