---Advertisement---

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor फैमिली के साथ क्यूट पोज देते आए नजर, फोटो में राहा को ढूंढने लगे लोग

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट की तस्वीर देखने के बाद लोगों की हुई बोलती बंद, सोशल मीडिया पर चर्चा में आई हसीना, फैमिली के साथ पोज दे रही एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 13, 2024 12:54 अपराह्न

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। किसी भी खास मौके पर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है और फैमिली फंक्शन में अक्सर वे एक दूसरे के साथ क्लोज नजर आते हैं। इस सब के बीच बीते दिन मदर्स डे के मौके पर रणबीर और आलिया की फैमिली एक साथ फिर नजर आई और उनका रियूनियन चर्चा में है। आलिया ने खुद इसकी खास अलग लोगों को दिखाई है जिसमें वे एक साथ क्लोज नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर फैंस को लुभाने के लिए काफी है। आईए देखते हैं आखिर क्या है खास जो है चर्चा में।

फोटो देख दिल हार गए लोग

जहां तक इस तस्वीर की बात करें तो ये मदर्स डे के मौके पर आलिया भट्ट ने फैंस को इसकी झलक दिखाई है। तस्वीर में आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा तस्वीर में रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू सिंह भी नजर आए। तस्वीर और उनके बीच की बॉन्डिंग देख फैंस का दिल बाग बाग हो गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, “मेरे अनमोल लोगों के साथ अनमोल पल।”

व्हाइट कलर में ट्विन कर रही फैमिली

तस्वीर मदर डे थीम पर क्लिक गई है। जहां शाहीन व्हाइट कुर्ता पजामा में कूल दिखाई दे रही है तो सोनी राजदान और नीत बॉसी लुक में नजर आए। आलिया भट्ट लूज व्हाइट शर्ट को स्टाइल कर रही है तो रणबीर कपूर व्हाइट टी-शर्ट को फ्लॉन्ट करते हुए दिखे। इस दौरान नीतू कपूर हाथ में एक डेकोरेशन छाता लेकर पोज देती हुई नजर आई। इस दौरान सभी व्हाइट कलर की ड्रेस में ट्विन करते हुए दिखे और उनके बीच की बॉन्डिंग देखने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

फोटोज में राहा को ढूंढ रहे यूजर्स

तस्वीर को देख एक यूजर ने लिखा, “राहा कहां है।” तो दूसरे ने कहा, “ये लोग एक साथ काफी क्लोज है। एक यूजर ने लिखा यह तस्वीर किसी को भी लुभा देने के लिए काफी है। आलिया भट्ट लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में है और वह हाल ही में रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी। वहीं उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘जिगरा’ है। वहीं आलिया हाल ही में मेट गाला इवेंट में बवाल मचा चुकी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026