---Advertisement---

“मुझ पर कुछ प्रतिबंध भी…” Alia Bhatt की प्रेगनेंसी पर गैल गैडट की थी ऐसी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Alia Bhatt: फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अब हॉलीवुड फ़िल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ (Heart of Stone) में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म के साथ वह अपना हॉलीवुड डेब्यू करेंगी जिसको लेकर उनके फैंस काफ़ी उत्साहित हैं। वहीं अब आलिया ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 8, 2023 11:21 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 8, 2023 2:14 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अब हॉलीवुड फ़िल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ (Heart of Stone) में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म के साथ वह अपना हॉलीवुड डेब्यू करेंगी जिसको लेकर उनके फैंस काफ़ी उत्साहित हैं। वहीं अब आलिया ने फ़िल्म की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए अपनी प्रेगनेंसी की खबर पर हॉलीवुड स्टार गैल गैडट (Gal Gadot) की प्रतिक्रिया पर बड़ा खुलासा किया है। 

Alia Bhatt की प्रेगनेंसी पर गैल गैडोट की थी ऐसी प्रतिक्रिया 

दरअसल एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान Alia Bhatt ने अपनी प्रेगनेंसी पर हॉलीवुड स्टार गल गैडट की प्रतिक्रिया के बारे में बताते हुए कहा “जब गैल गैडट ने यह खबर सुनी तो वह काफ़ी ‘उत्साहित और खुश हुईं’। अभिनेत्री ने बताया “मुझे अभी भी याद है जब मैंने गैल को फोन करके अपने प्रेगनेन्ट होने की खबर दी थी। मैं फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने वाली थी और मेरे पास बहुत से एक्शन सीक्वेंस थे, लेकिन मैं चाहती थी कि उन्हें इस बारे में पता रहे क्योंकि वह फिल्म की निर्माता हैं और हो सकता है मुझ पर कुछ प्रतिबंध भी हों। मगर वह यह खबर सुनकर बहुत उत्साहित और खुश होने लगीं। वह कहने लगीं कि यह फिल्म के लिए कितना सौभाग्य है और मुझे उनका पूरा समर्थन है।”

अपनी को-स्टार और फ़िल्म की निर्माता गैल गैडट की तारीफ़ करते हुए Alia Bhatt ने कहा “आप बहुत कम ऐसे लोगों से मिलते हैं जिनके साथ केवल 2 मिनट बात करने से ही आप खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करने लगते हैं”। ग़ौरतलब है कि इसी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान आलिया प्रेगनेन्ट हुईं थी। इसके बाद नवंबर 2022 में उन्होंने अपनी और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के पहले बच्चे को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने राहा (Raha Kapoor) रखा है। 

कब रिलीज़ होगी ‘हार्ट ऑफ स्टोन’?

हॉलिवुड की एक्शन एंटरटेनमेंट फ़िल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ 11 अगस्त को ओटीटी प्लेटफ़ार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। टॉम हार्पर (Tom Harper) द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में वंडरवुमेन (Wonder Woman) गैल गडोट, 50 शेड्स ऑफ ग्रे (50 Shades of Grey) स्टार जेमी डोर्नन (Jamie Dornan) और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट मुख्य भुमिकाओं में नज़र आएँगे। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026