---Advertisement---

Alia Bhatt: स्ट्राइप्ड शर्ट और लंबे बालों में दिखा क्लासी अवतार, फैंस बोले “बहुत ज़्यादा फोटोशॉप”

Alia Bhatt अपने स्टाइल से अक्सर सबको चौंका देती हैं। इस बार भी अभिनेत्री का एक स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह नीले रंग की स्ट्राइप्ड शर्ट में एकदम क्लासी लुक में नज़र आ रहे हैं। मगर तस्वीरों में अभिनेत्री के चेहरे पर एडिटिंग को लेकर फैंस उनपर फोटोशॉप के आरोप लगा रहे हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 1, 2023 11:59 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: आलिया भट्ट हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नज़र आईं थीं। फ़िल्म में अभिनेत्री के किरदार की जितनी तारीफ़ नहीं हुई थी उतनी तारीफ फ़िल्म में उनके आउटफिट्स ने बटोर ली थीं। आलिया को अकसर बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है जिसका परिचय उन्होंने कई मौकों पर दिया है। वहीं अब आलिया ने सोशल मीडिया पर अपने इस नए लुक से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

स्ट्राइप्ड शर्ट और लंबे बालों में नज़र आईं Alia Bhatt

दरअसल Alia Bhatt ने वोग थाईलैंड मैगज़ीन के साथ एक फ़ोटोशूट किया है। इसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया एकदम अलग अवतार में नज़र आ रही हैं। उनके आउटफ़िट की बात करें तो अभिनेत्री ने इस शूट के लिए नीले रंग की स्ट्राइप्ड शर्ट के साथ नीले रंग की बैगी जीन्स पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने जीन्स के साथ मोटे पट्टे वाली बेल्ट भी लगाई है जिसमें आगे की तरफ़ एक गोल बकल इस आउटफ़िट को और ज़्यादा क्लासी लुक दे रहा है। 

इसके साथ ही अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में वह लंबे बालों में नज़र आ रही हैं जिसे देख फ़ैन्स उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। मगर आलिया के लुक से ज़्यादा इन तस्वीरों पर की गई एडिटिंग लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। असल में इन तस्वीरों में Alia Bhatt के चेहरे पर काफ़ी ज़्यादा एडिटिंग होने की वजह से उनका चेहरा थोड़ा अलग दिख रहा है, जिसको लेकर फैंस ख़ुश नहीं हैं और उनकी इन तस्वीरों के नीचे अपनी नाराज़गी ज़ाहिर कर रहे हैं।

फैंस ने लगाए फ़ोटोशॉप के आरोप 

Alia Bhatt के फैंस उनकी तस्वीरों पर भारी मात्रा में की गई एडिटिंग को लेकर उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने कॉमेंट करते हुए पूछा कि “वह अलग क्यों दिख रही हैं?” दूसरे यूज़र ने कॉमेंट किया “बहुत ज्यादा फोटोशॉप”। वहीं तीसरे यूज़र ने लिखा “फ़ोटोशॉप ने उनके चेहरे को पूरी तरह से बदल दिया है! वह आलिया को छोड़कर बाकी सबकी तरह दिख रही हैं”। आपको बता दें कि लोगों द्वारा ऐसी प्रतिक्रिया मिलने के कारण Alia Bhatt ने इंस्टाग्राम पर अपना कॉमेंट सेक्शन ऑफ़ कर दिया है यानी कि अब उन्हें केवल कुछ लोग ही कॉमेंट कर सकते हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pati Patni Aur Woh Do Teaser

अप्रैल 20, 2026

Namita Thapar

अप्रैल 20, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3

अप्रैल 20, 2026

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 32

अप्रैल 20, 2026

Rakesh Bedi

अप्रैल 20, 2026

Deepika Padukone

अप्रैल 20, 2026