---Advertisement---

Ameesha Patel: 9 साल पहले निबट चुके केस में दोबारा कैसे फंसी सनी पाजी की हीरोइन? एक्ट्रेस ने किया पूरा खुलासा

Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा हुआ है। इस मामले पर एक्ट्रेस का बयान आया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 17, 2026 11:18 पूर्वाह्न

Ameesha Patel
Follow Us
---Advertisement---

Ameesha Patel: बॉलीवुड पर लगता है कि, मुसीबतों के बादल मंडराने लगे हैं। तभी तो एक के बाद एक करके स्टार्स मुसीबत में फंसते जा रहे हैं। अभी हालहि में राजपाल यादव चेक बाउंस के मामले में 6 महीने की सजा पा चुके हैं। फिलहाल एक्टर अंतरिम जमानत पर बाहर है। लेकिन अब इसी तरह के मामले में सनी देओल के साथ काम कर चुकी ‘गदर’ एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी फंस  गई हैं। उन पर भी चेक बाउंस और धोखधड़ी का आरोप लगा है। ये मामला साल 2017 का है। एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है।   इस मामले पर अब अमीषा ने बयान दिया है।

गैर जमानती वारंट जारी होने पर क्या बोली Ameesha Patel?

अमीषा पटेल ने विवाद बढ़ने पर इंस्टाग्राम स्टोरी लगाते हुए पूरे मामले पर सफाई देते हुए लिखा,“मीडिया रिपोर्ट्स में पवन वर्मा द्वारा मुरादाबाद में कुछ कार्यवाही किए जाने का जिक्र है। मैं सभी को इंफॉर्म करना चाहती हूं कि यह बहुत पुराना मामला है जो कई साल पहले सुलझ है, जिसमें पवन वर्मा ने सेटलमेंट डीड साइन की थी और पूरी तय राशि हासिल की थी। इसके बावजूद ऐसा लगता है कि उन्होंने झूठे आरोप लगाकर कार्यवाही शुरू की है। मेरे वकील इस शख्स के झूठ को बेनकाब करने के लिए उसके खिलाफ धोखाधड़ी की उचित क्रिमिनल प्रोसिडिंग्स शुरू कर रहे हैं, जबकि मैं अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं और उन लोगों को नजरअंदाज करना चाहती हूं जो झूठे बहाने से ध्यान आकर्षित करने के लिए तमाशा खड़ा करते हैं।”

अमीषा पटेल पर क्यों हुआ केस दर्ज?

आपको बता दें, अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद एसीजेएम-5 अदालत ने गैर जामनती वारंट जारी किया है। दरअसल, वो सुनवाई के दौरान कोर्ट नहीं पहुंच रही है। कोर्ट ने अमीषा पटेल को अब 27 मार्च को कोर्ट आने के लिए आदेश दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस पर साल 2017 में उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के इवेंट मैनेजर पवन वर्मा ने आरोप लगाया था कि, एक शादी में एक्ट्रेस ने आने के लिए 11 लाख रुपए ले लिए थे और नहीं आयी थी। उन पर आरोप हैं कि, एक्ट्रेस ने मुम्बई से दिल्ली पहुंचने के बाद 2 लाख रुपए अपनी फीस बढ़ा दी थी । लेकिन जब मैनेजर ने देने से मना किया तो वो वापस लौट गई। इसीलिए अमीषा पटेल और उनकी टीम पर यूपी के मुरादाबाद में केद दर्ज हुआ है। अमीषा पटेल पर आरोप है कि, वो कोर्ट के बार-बार कहने पर भी नहीं पहुंच रही हैं। जिसके कारण अब गैर जमानती वारंट उनके खिलाफ जारी हुआ है। अब उन्हें 27 मार्च को उपस्थित  होने का समन जारी किया गया है।

गदर 3 के साथ इन मूवी में दिख सकती हैं अमीषा पटेल

अमीषा पटेल बहुत जल्द ‘गदर 3’ में नजर आ सकती हैं। इसके साथ ही ‘हमराज 2’ और ‘देसी मैजिक’ जैसी फिल्म में दिख सकती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस आखिरी बार साल 2024 में आयी ‘तौबा तेरा जलवा’ मूवी में दिखी थीं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026