---Advertisement---

पढ़िए बिग बी का Blog और जानिए कैसे जख्मी हो गए Amitabh Bachchan,अभी किस हाल में हैं

Amitabh Bachchan: रिपोर्ट्स की माने तो अमिताभ बच्चन को पसली में चोट आई है और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। अमिताभ ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, "हैदराबाद में प्रोजेक्ट 'के' की शूटिंग के दौरान एक एक्शन शॉट में मुझे चोट लग गई है। इसकी वजह से रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी रिब केज में मांसपेशी फट गई है। मुझे लगी चोट के कारण शूट रद्द कर दिया गया है।"

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 6, 2023 10:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। हैदराबाद में एक शूटिंग के दौरान बिग बी घायल हो गए और उन्हें गंभीर रूप से चोट आई है। अमिताभ डॉक्टर्स की निगरानी के बाद घर वापस आ गए हैं। एक्शन सीन करते समय अमिताभ को गंभीर चोट लगने के बाद शूटिंग को कैंसिल करना पड़ा। रिपोर्ट्स की माने तो अमिताभ बच्चन को पसली में चोट आई है और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। आइए जानते हैं अभी किस हाल में हैं अमिताभ बच्चन।

अमिताभ बच्चन ने कहीं ये बात

इस बारे में अमिताभ बच्चन ने लिखा, “हैदराबाद में प्रोजेक्ट ‘के’ की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान चोट लग गई, रिब (पसली) कार्टिलेज पॉप हो गया और दाहिनी पसली में मांसपेशी फट गई। शूट रद्द कर दिया गया, हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में सीटी द्वारा डॉक्टर से परामर्श और स्कैन किया गया और घर वापस आ गया।”

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

ब्लॉग में अमिताभ ने बयां किया दर्द

बिग बी ने अपने ब्लॉग में कहा, “हैदराबाद में प्रोजेक्ट ‘के’ की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान, मुझे चोट लग गई है। रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी रिब केज में मांसपेशी फट गई है और शूट रद्द कर दिया गया है और एआईजी अस्पताल में सीटी द्वारा डॉक्टर से परामर्श और स्कैन किया गया हैदराबाद और घर वापस आ गए। पट्टी बांध दी गई है और बाकी की जांच की गई है। हां दर्दनाक है क्योंकि हिलने-डुलने और सांस लेने में तकलीफ है। कुछ हफ़्ते लगेंगे, इससे पहले कि कुछ सामान्य हो जाए।”

अमिताभ ने आगे लिखा, “दर्द के लिए कुछ दवा भी चल रही है। तो सभी काम जो किया जाना था उसे निलंबित कर दिया गया है और रद्द कर दिया गया है जब तक उपचार नहीं होता तब तक के लिए स्थगित कर दिया गया। मैं जलसा में आराम कर रहा हूं और सभी आवश्यक गतिविधियों के लिए थोड़ा देर हूं। यह मुश्किल होगा या मैं कह दूं कि मैं आज शाम जलसा गेट पर शुभचिंतकों से नहीं मिल पाऊंगा। तो मत आना और जो आने वाले हैं उन्हें जितना बता सकते हो बता देना, बाकी सब ठीक है।”

इस साउथ सुपरस्टार के साथ नजर आएंगे बिग बी

बता दें कि प्रोजेक्ट के एक फैंटसी ड्रामा है जिसमें अमिताभ बच्चन प्रभास संग नजर आएंगे। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार अलग अवतार में दिखेंगे जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म 2024 में रिलीज होने के लिए तैयार है। 80 की उम्र में बिग बी लगातार करियर में एक्टिव हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है जो एवरग्रीन है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 2

नवम्बर 8, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 8, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026