---Advertisement---

जया बच्चन को बहन कहने वाली रेखा Amitabh Bachchan के प्यार में थी पागल!थप्पड़ खाने के बाद भी नहीं आई बाज

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन रेखा और जया बच्चन का लव ट्रायंगल हमेशा सुर्खियों में रहा लेकिन बिग बी के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी हुई दिलचस्प कहानी जिसे जानकर आपको होगी हैरानी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 11, 2024 8:00 पूर्वाह्न

Amitabh Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज यानी 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन (Amitabh Bachchan Birthday) मना रहे हैं। यह सच है कि उनका जलवा इंडस्ट्री में किस कदर है लेकिन अपने लव अफेयर्स को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। बात जब रेखा की होती है तो अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) का नाम जरूर आता है। यह सच है कि अलग होने के बाद भी अमिताभ और रेखा (Rekha) का नाम साथ लिया जाता है और दोनों की प्रेम कहानी हमेशा सुर्खियों में रही है। वहीं इस बारे में रेखा भी बात करने में नहीं हिचकती हैं और ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ जिसमें रेखा इस बात को कबूल करते हुए नजर आती है कि वह शादीशुदा मर्द से प्यार करती है।

Amitabh Bachchan के लिए रेखा का प्यार जानती थी जया

जहां तक जया बच्चन और रेखा की बात करें तो दोनों किसी जमाने में पक्की दोस्त हुआ करती थी। वे दोनों एक दूसरे को अपना बहन मानती थी लेकिन दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन के प्यार में रेखा पागल हो गई थी। ऐसे में जया ने अपनी शादी में भी रेखा को नहीं बुलाया था क्योंकि उन्हें अमिताभ और रेखा की बढ़ती नजदीकियों के बारे में खबर हो गई थी। इतना ही नहीं वे एक ही बिल्डिंग में रहती थी और दोनों अक्सर साथ में वक्त बिताया करती थी।

Amitabh Bachchan के लिए ये क्या बोली थी जया बच्चन

कहा जाता है कि एक दिन जया बच्चन ने रेखा को अपने घर दावत पर बुलाया था और ऐसे में डरते हुए वहां पहुंची थी। उन्हें लगा था कि शायद उनकी जया बच्चन के साथ लड़ाई होगी लेकिन जया ने रेखा को यह कहा था कि मैं अमित को कभी नहीं छोडूंगी।

Amitabh Bachchan के लिए रेखा ने की हदें पार

1973 में जया अमिताभ की शादी हो गई और 1980 में राम बलराम के सेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल जया ने प्रोड्यूसर से यहां तक कह दिया कि वह फिल्म में अमिताभ बच्चन के अपोजिट जीनत अमान को कास्ट करें लेकिन उस फिल्म में अमिताभ के अपोजिट आने के लिए रेखा ने फिल्म के डायरेक्टर से बातचीत कर ऐसा ऑफर दिया जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। दरअसल फिल्म में वह फ्री में काम करने के लिए तैयार हो गई।

Amitabh Bachchan के सामने रेखा को जया ने मारा थप्पड़

1980 की इस घटना को सुनकर आपको शायद हैरानी होगी लेकिन कहा जाता है कि जब जया को इस बात की खबर हुई तो इस फिल्म के सेट पर पहुंच गई। वहां रेखा और अमिताभ को बातचीत करते हुए देख गुस्से में सबके सामने जया ने रेखा बहुत थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद हर कोई शॉक्ड रह गया था।

डांस रियलिटी शो में क्या कह गई Rekha

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें हाल फिलहाल उन्हें एक डांस रियलिटी शो में देखा गया। वह इशारों में कहती है कि वह शादीशुदा आदमी के लिए प्यार में पागल है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह शॉक्ड रह गया क्योंकि दशकों बाद भी रेखा पर अमिताभ का खुमार इस कदर देख फैंस दंग रह गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026