---Advertisement---

Amrita Rao: क्यों विवाह एक्ट्रेस ने सेलिब्रिटीज को छोड़ RJ संग की थी सस्ती शादी, प्यार के लिए अनमोल ने बेले थे पापड़

Amrita Rao: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ‘विवाह’ फिल्म से काफी चर्चा में आई थी और फैंस के बीच वह आज भी इस किरदार की वजह से छाई हुई हैं। शाहिद कपूर संग उनकी जोड़ी को लोगों ने पसंद किया था और अब वह आरजे अनमोल की पत्नी हैं। बॉलीवुड की यह खूबसूरत एक्ट्रेस आज यानी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 7, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Amrita Rao
Follow Us
---Advertisement---

Amrita Rao: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ‘विवाह’ फिल्म से काफी चर्चा में आई थी और फैंस के बीच वह आज भी इस किरदार की वजह से छाई हुई हैं। शाहिद कपूर संग उनकी जोड़ी को लोगों ने पसंद किया था और अब वह आरजे अनमोल की पत्नी हैं। बॉलीवुड की यह खूबसूरत एक्ट्रेस आज यानी 7 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अमृता फिल्मों में भले ही कम नजर आई हो लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। आरजे अनमोल और अमृता की शादी पर कई खुलासे होते रहते हैं और दोनों की बॉन्डिंग साफ़ झलकती है। जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं क्या है दोनों की लव स्टोरी में ख़ास और दोनों किस तरह एक-दूसरे पर छिड़कते हैं जान।

कुछ इस तरह हुई थी आरजे और अमृता की मुलाकात

विवाह की पूनम और आरजे अनमोल की लव स्टोरी वाकई काफी फिल्मी है। दोनों की रेडियो स्टेशन में मुलाकात हुई और यह मुलाकात पहली नजर में ऐसा जादू दिखाया कि वह शादी के बंधन में तब्दील हो गई। किसने सोचा था कि करोड़ों दिलों की मालकिन अमृता राव बॉलीवुड के सितारों को छोड़कर आरजे से शादी करेगी। आरजे और अमृता की मुलाकात रेडियो स्टेशन पर हुई थी जब अमृता एक इंटरव्यू के लिए गई थी। इस दौरान जब अनमोल ने अमृता को देखा तो उनकी सिंपलीसिटी और खूबसूरती को देखकर कायल हो गए। कहने में दो राय नहीं है कि वह पहली नजर में ही एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे। वहीं अनमोल की आवाज एक्ट्रेस को भी काफी पसंद आई थी। इस इंटरव्यू के बाद दोनों की दोस्ती हुई और यह दोस्ती बहुत जल्द प्यार में बदल गया। दोस्ती से प्यार तक का सफर काफी मुश्किलों से भरा रहा है।

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

आरजे ने बेले थे कई पापड़

कहा जाता है कि आरजे ने अमृता को एक रोमांटिक गाने के साथ प्रपोज किया था लेकिन इस दौरान वह जवाब नहीं दी थी। हालांकि अनमोल ने हार नहीं मानी और उनके पीछे तब तक पड़े रहे जब तक अमृता ने हामी नहीं भर दी। अगर कपल की माने तो दरअसल अमृता का यह पहला रिलेशनशिप था और वह इसमें धोखा नहीं चाहती थी। इस वजह से वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी लेकिन अनमोल की जिद की वजह से उन्होंने हां किया। अगर फैमिली की बात करें तो विवाह एक्ट्रेस को अनमोल की फैमिली काफी पसंद करती थी और ऐसे में उन्हें कोई शिकायत नहीं था। वहीं दूसरी तरफ अमृता की फैमिली भी अनमोल को पसंद करते थे। ऐसे में परिवार की सहमति के बाद कपल शादी के बंधन में बंध गए थे।

सिर्फ इतने खर्चे में दोनों की हुई थी शादी

हाल ही में अमृता ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनकी शादी में काफी कम खर्च हुए थे। उन्होंने कहा था कि उनकी वेडिंग ड्रेस सिर्फ 3000 रुपये की थी और अगर शादी के पूरे खर्चे की बात करें तो वह करीब 1.5 लाख के आसपास था। विवाह जैसी फिल्मों में नजर आने वाली अमृता की शादी सिंपल और सेक्रेटली हुई थी और लोगों को कानोंकान खबर भी नहीं हुई। दरअसल एक्ट्रेस ने लाइमलाइट से दूर आरजे संग शादी के बंधन में बंधी थी। आज दोनों एक शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं और उनकी शादी को 9 साल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026