---Advertisement---

Anant Ambani के जन्मदिन पर अंबानी पार्टी की जान रणवीर सिंह ने भेजा खास पैगाम, शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक ने की दरियादिली की तारीफ

Anant Ambani: मुकेश अंबानी के बेटे के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें शेयर करते हुए रणवीर सिंह से लेकर सलमान खान और शाहरुख खान तक ने विश किया है और उन्हें खास संदेश भेजा है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2026 11:47 पूर्वाह्न

Anant Ambani
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani: नेकदिली और समाज सेवा को लेकर मुकेश अंबानी के बेटे अक्सर चर्चा में रहते हैं और 10 अप्रैल को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। निश्चित तौर पर अनंत अंबानी का जन्मदिन बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी किसी खास जश्न से कम नहीं है। जहां प्री बर्थडे बैश में शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक को स्पॉट किया गया। वहीं इस सब के बीच अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अनंत अंबानी को खास संदेश भेजा है। इस दौरान धुरंधर 2 एक्टर रणवीर सिंह से लेकर सलमान खान और शाहरुख खान तक शुभकामनाएं देते हुए नजर आए हैं।

शाहरुख खान ने अनंत अंबानी के लिए क्या कहा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DNA India (@dna_india)

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “अनंत अंबानी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं… आप जो भी अच्छा काम करते हैं, करते रहें और जो भी पॉजिटिव और सही है, उसे बनाए रखें। अच्छा काम करते रहें और अपने काम से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते रहें। भगवान आपको हमेशा अच्छी सेहत और खुशियां दे।”

सलमान खान ने क्या कहा अनंत अंबानी को लेकर

सलमान खान ने भी इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, “सबसे निस्वार्थ, दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणा… मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” यह बात सुनो, अगर याददाश्त कमज़ोर हो तो लिख लो… यह आदमी देश को भी ऊपर उठाएगा… उन्होंने आगे कहा कि “मेरे छोटे भाई अनंत की जय हो… दिल और दिमाग का अंबानी, अनंत आआआअंबानी… एक नेक रूह।”

रणवीर सिंह ने दी बधाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

रणवीर सिंह ने अनंत अंबानी संग फोटो शेयर कर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो भाई।”

बॉलीवुड सितारों के लिए खास होता है अंबानी पार्टी का जश्न

गौरतलब है कि अनंत अंबानी के जन्मदिन से पहले पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला और यह सच है कि अंबानी पार्टी की जान बॉलीवुड सेलेब्स से ही हैं। ऐसे में अब तमाम सितारों की तरफ से अनंत अंबानी को जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। बॉलीवुड सेलेब्स के स्पेशल बर्थडे विश सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। अंबानी परिवार की हर पार्टी की शान बढ़ाने में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पीछे नहीं रहती हैं। वहीं अनंत अंबानी अपने समाज सेवा और दरियादिली को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में होते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

मई 25, 2026

Karuppu Box Office Collection Day 10

मई 25, 2026

Ghis Ghis Ghis Song

मई 25, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3 

मई 25, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4

मई 25, 2026

Karan Johar

मई 25, 2026