---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: SRK ने गुजराती बोलकर जामनगर में रिलायंस कर्मचारियों को किया इम्प्रेस, सलमान-रणवीर ने सजाई महफिल

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग बैश 1 मार्च से 3 मार्च तक सेलिब्रेट किया गया। इसमें बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल लेवल तक के स्टार्स शिरकत करते हुए नजर आए लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह प्री वेडिंग पार्टी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 7, 2024 10:57 पूर्वाह्न

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग बैश 1 मार्च से 3 मार्च तक सेलिब्रेट किया गया। इसमें बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल लेवल तक के स्टार्स शिरकत करते हुए नजर आए लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह प्री वेडिंग पार्टी खत्म हो गई है तो यह गलत है। दरअसल मुकेश अंबानी ने जामनगर में रिलायंस कर्मचारी के लिए एक विशेष प्री वेडिंग पार्टी का आयोजन किया। यहां एक बार फिर शाहरुख खान, सलमान खान और रणवीर सिंह जैसे सितारे शिरकत करते हुए दिखे। इस दौरान शाहरुख खान ने अपने अंदाज में रिलायंस कर्मचारी को इंप्रेस किया। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding में SRK ने की लड़कियों की तारीफ़

https://twitter.com/SRCxmbatant/status/1765424846715126202?s=20

दरअसल शाहरुख खान गुजराती में इस बार लोगों को इंप्रेस करने की कोशिश करते हुए दिखे। जहां पहले उनका ‘झूमे में जो पठान’ गाने पर डांस और ‘नाटू नाटू’ पर सलमान खान और आमिर खान के साथ जलवा खूब देखने को मिला। वहीं इस बार उन्होंने स्टेज पर आग लगा दी जब उन्होंने गुजराती में पूछा, “जामनगर, तबियत एकदुम तबलातोड़ चे ने? तम लोको ए जामी लिधू के नहीं? तम लोको बाउ सारू लागे छे। लेकिन क्योंकि मैं शाहरुख हूं, मुझे यहां जो लेडीज हैं वो ज्यादा सुंदर लग रही हैं।”

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding में ‘मोहब्बतें’ से आईकॉनिक डायलॉग

एक और Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding वीडियो में अपनी हिट फिल्म ‘मोहब्बतें’ से एक आईकॉनिक डायलॉग को बोलकर वहां मौजूद लोगों को शाहरुख खान इंप्रेस करते हुए नजर आए। उन्होंने गुजराती में इस बार कहा, “एक लड़की थी दीवानी सी एक लड़की पर वह मरती थी।” वहीं शाहरुख खान के मुंह से इस डायलॉग को सुनने के बाद वहां मौजूद मेहमान तालियों की गड़गड़ाहट से इस महफिल में चार चांद लगाते हुए नजर आए।

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding में तड़का लगाते दिखे सलमान और रणवीर

https://twitter.com/fatiim_9RS/status/1765429876742357211?s=20

इस प्री-वेडिंग बैश में सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह तक अपने एनर्जेटिक डांस मूव्स से तड़का लगाते हुए दिखे। जहां रणवीर सिंह अपनी हिट फिल्म पद्मावत से ‘मल्हारी’ गाने पर डांस करते हुए दिखे तो वही सलमान खान अपने हिट गानों पर महफिल सजाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर फिलहाल तमाम वीडियो चर्चा में है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026