---Advertisement---

Anant-Radhika Wedding: DJ चेतस संग ‘फायर’ लगाते दिखे रणवीर तो रेड ड्रेस में दीपिका ने लूटी लाइमलाइट, यहां देखें वीडियो

Anant-Radhika Wedding: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2024 10:18 अपराह्न

Anant -Radhika Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Anant-Radhika Wedding: राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी की तमाम झलकियां सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है लेकिन एक स्टार कपल ने लोगों का दिल जीत लिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जो तड़का लगाने में कामयाब रहे और दोनों अपने अलग-अलग अंदाज में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुके हैं। जहां एक तरफ रणवीर अपनी एनर्जी से फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुए तो दीपिका देसी लुक से चर्चा में आ गई। फैंस इस कपल की जमकर तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

रणवीर सिंह का एनर्जी देख दिल हारे लोग

रणवीर सिंह का वीडियो डीजे चेतन के साथ स्टेज पर अपनी एनर्जी से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे। वह अपने एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहे हैं। वीडियो में रणवीर सिंह झूम रहे हैं और उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चेतन के साथ रणवीर सिंह अपने जबरदस्त अंदाज से वहां मौजूद भीड़ को एंटरटेन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया।

लोग कर रहे तारीफ

वीडियो पर एक यूजर ने लिखा रणवीर को किसी बात की फिक्र नहीं है और वह एंजॉय करता है तो दूसरे ने कहा यह माहौल सेट रखने वाला इंसान है। एक ने कहा रणवीर की एनर्जी वाकई जबरदस्त है।

दिल चुरा गई दीपिका पादुकोण

वहीं एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें दीपिका पादुकोण राधिका और अनंत की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची है। प्रेगनेंसी में दीपिका पादुकोण के चेहरे पर ग्लो देख फैंस दिल हारने पर मजबूर हो गए। एक्ट्रेस इस दौरान रेड और गोल्डन कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस को फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं। अपने लुक को चोकर नेकपीस, मांग में सिंदूर, बन गजरा हेयरस्टाइल में नजर आए। स्मोकिंग आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक में दीपिका की खूबसूरती देखने लायक है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026